MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • चीन और नेपाल के बाद अब भूटान ने भारत के लिए खड़ी की मुश्किल, 6000 किसान प्रभावित

चीन और नेपाल के बाद अब भूटान ने भारत के लिए खड़ी की मुश्किल, 6000 किसान प्रभावित

नई दिल्ली. इन दिनों पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहे। एक तरफ चीन से सीमा विवाद है तो दूसरी ओर नेपाल से नक्शा विवाद। वहीं, अब चीन और नेपाल के बाद भूटान ने भारत के लिए मुश्किल खड़ीं कर दी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भूटान ने हाल ही में असम में आने वाले पानी को रोक दिया है, इससे राज्य के वक्सा जिले में किसान परेशान हैं। हालांकि, भूटान ने कहा है कि बांध में मरम्मत का काम चल रहा है, जिससे असम में पानी बिना बाधा के जा सके। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 26 2020, 10:09 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

इससे पहले भूटान ने भारत से आने वाले पर्यटकों से हर दिन हजार रुपए से ज्याजा शुल्क वसूलने का फैसला किया था। 

29
Asianet Image

कोरोना वायरस के चलते भूटान ने अपनी सीमाओं को बंद कर रखा है। वहीं, अब भूटान ने भारतीय किसानों को उसके यहां से निकलने वाली नदियों का पानी इस्तेमाल करने पर भी रोक लगा दी है। 

39
Asianet Image

बक्सा में 26 से ज्यादा गांवों में किसान धान की खेती में पानी लगाने के लिए भूटान की नदियों पर निर्भर हैं। लेकिन पानी रुकने से किसान परेशान हैं और काफी गुस्से में भी हैं। भूटान के पानी रोकने से करीब 6 हजार किसान प्रभावित हुए हैं।  

49
Asianet Image

बक्शा जिले में पानी रोके जाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन हुआ। इसमें सिविल सोसायटी के लोगों ने भी हिस्सा लिया। किसानों ने कई घंटों तक रोंगिया-भूटान सड़क को भी जाम कर दिया था।

59
Asianet Image

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्र सरकार भूटान सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाए। साथ ही जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाया जा सके। हालांकि, असम के मुख्य सचिव ने कहा है कि पानी जानबूझ कर नहीं रोका गया, यह ब्लॉकेज के चलते यह पानी रुका है। इसे भूटान खोलने की कोशिश में लगा है।

69
Asianet Image

बक्सा के लोग हर साल भारत भूटान सीमा पर स्थित समुद्रूप जोंगखार इलाके में जाते हैं और काला नदी का पानी अपने खेतों में लाकर सिचाई करते हैं। लेकिन इस बार भूटान ने कोरोना के चलते अपने क्षेत्र में भारतीय किसानों की एंट्री पर रोक लगा दी है। 

79
Asianet Image

एक किसान ने बताया कि बिना पानी के उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने बताया, भूटान की तरफ से डोंग बांध बनाकर अपने धान के खेतों के लिए पानी लाते थे। लेकिन भूटान ने इस बार लॉकडाउन के चलते एंट्री पर रोक लगा रखी है। 

89
Asianet Image

भूटान के साथ भारत के संबंध हमेशा से मधुर रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय भूटान घूमने जाते हैं। यहां जाने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, भूटान सरकार ने इस साल से भारतीय पर्यटकों से भी अन्य देशों की तरह शुल्क वसूलने का फैसला किया है। 

99
Asianet Image

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। वहीं, नेपाल भी भारत को लेकर आक्रामक रवैया दिखा रहा है। नेपाल ने भारत की आपत्तियों के बावजूद तीन हिस्सों को नेपाल के नक्शे में शामिल किया है।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories