- Home
- National News
- यूरोप-अमेरिका से कई गुना सुंदर है भारत, लॉकडाउन में नजर आईं दिल खुश करने वालीं तस्वीरें
यूरोप-अमेरिका से कई गुना सुंदर है भारत, लॉकडाउन में नजर आईं दिल खुश करने वालीं तस्वीरें
नई दिल्ली. दुनिया के 199 देश कोरोना की चपेट में हैं। अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत भी इन देशों में से एक है। यहां संक्रमण के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में भारत सरकार ने कोरोना को फैलने के रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन का असर पूरे देश में दिख रहा है। लोग सिर्फ जरूरत का सामान लेने के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। सार्वजनिक स्थान भी खाली पड़े हैं। ऐसे में भारत की प्राकृतिक और संस्कृति को समेटे इमारतों की सुंदरता भी खुलकर सामने आई है। हम भारत की ऐसी ही 33 जगहों को दिखा रहे हैं, जिससे कोई भी कह सकता है कि भारत यूरोप और अमेरिका से कई गुना सुंदर है।
| Updated : Mar 28 2020, 07:55 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
133
)
गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर। यह देश में स्थित 51 शक्ति पीठों में एक है। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं।
233
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर भी लॉकडाउन के चलते बंद है। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। लेकिन अभी यह बंद है।
333
ताज महल: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल इन दिनों पर्यटकों की राह तकता नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले तक यहां हर रोज हजारों देशी विदेशी पर्यटक रोज इसकी खूबसूरती निहारने आते हैं।
433
अन्य सार्वजनिक स्थलों की तरह दिल्ली का बिरला मंदिर भी बंद है। लेकिन शायद ही इससे पहले कभी यहां आने वाले लोगों को इस तरह की सुंदरता दिखी हो।
533
दिल्ली का लाल किला।
633
नई दिल्ली का सफदरगंज मकबरा।
733
मुंबई का ताजमहल पैलेस होटल।
833
हैदराबाद की ऐतिहासिक चार मीनार। आम दिनों भीड़ से गुलजार रहने वाली इस जगह पर आज सिर्फ कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।
933
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस।
1033
कोलकाता का इंडियन म्यूजियम। लॉकडाउन के चलते यह बंद है। लेकिन इसके बाहर कुछ लोग टहलते नजर आए।
1133
मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया। हर रोज यहां हजारों पर्यटक इसे देखने आते हैं। इसे 1911 में अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया था।
1233
इंडिया गेट का नजारा। लॉकडाउन के चलते आज पर्यटकों की राह का इंतजार करता दिख रहा है।
1333
दिल्ली स्थित झंडेवाला मंदिर भी इन दिनों बंद है।
1433
सुनसान पड़ा बनारस का गंगा घाट।
1533
श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद का नजारा।
1633
श्रीनगर में सूफी धर्मस्थल के बाहर उड़ते कबूतर इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
1733
बीकानेर में जूनागढ़ किले पर इन दिनों सैनिटाइजर का छिड़काव हो रहा है।
1833
ईडन गार्डन का दृश्य। लॉकडाउन के चलते आईपीएल भी आगे बढ़ गया है।
1933
बौद्ध गया में महाबोदी मंदिर।
2033
बिना पर्यटकों का भी यह कन्याकुमारी का बीच सुंदर लग रहा है।