MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • अमरनाथ हादसा: देवदूत बन सेना के जवान चला रहे बचाव अभियान, ध्रुव और Mi-17 हेलिकॉप्टर तैनात, देखें खास तस्वीरें

अमरनाथ हादसा: देवदूत बन सेना के जवान चला रहे बचाव अभियान, ध्रुव और Mi-17 हेलिकॉप्टर तैनात, देखें खास तस्वीरें

जम्मू। अमरनाथ धाम में बादल फटने से आई तबाही में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। 40 लोग घायल हुए हैं। 30-35 लोग अब भी लापता हैं। भारतीय सेना के जवान देवदूत की तरह राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। थल सेना और वायु सेना के हेलिकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया है। वायुसेना ने दो ध्रुव और दो Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को तैनात किया। इसके साथ ही एक AN-32 और एक Ilyushin-76 ट्रांसपोर्ट विमान को संभावित जरूरत के लिए चंडिगढ़ में स्टैडबाइ पर रखा गया है। देखें बचाव अभियान की खास तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 09 2022, 03:36 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

बादल फटने के चलते इस पहाड़ी नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार से बह रहे पानी के बीच खड़े होकर सेना के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। 

29
Asianet Image

सेना के जवान मृतकों के शवों को बालटाल स्थित हेलिपैड लेकर पहुंचे। यहां से शवों को हेलिकॉप्टर की मदद से श्रीनगर ले जाया गया। 
 

39
Asianet Image

बचाव अभियान के दौरान सेना के जवानों ने फावड़े की मदद से मिट्टी और पत्थरों को हटाकर अंदर दबे शवों और घायलों को निकाला।
 

49
Asianet Image

मिट्टी और चट्टानों के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए सेना के जवान बेहद उन्नत बचाव उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनकी मदद से पता लगाया जाता है कि मिट्टी के नीचे क्या है।
 

59
Asianet Image

सेना के जवानों ने 29 लोगों को मलबे से निकाला। इनमें से 9 गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल भेजा गया। 
 

69
Asianet Image

राहत अभियान में बीएसएफ के एमआई 17 हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया। इसकी मदद से घायल व्यक्तियों और शवों को बालटाल के नीलगढ़ हेलीपैड से बीएसएफ कैंप श्रीनगर भेजा गया।

79
Asianet Image

अमरनाथ धाम में बचाव अभियान के दौरान घायलों को स्ट्रेचर पर रखकर हेलिकॉप्टर में सवार करते सेना के जवान।

89
Asianet Image

बचाव अभियान चलाने के लिए राडार और 2 खोजी कुत्तों को शरीफाबाद से हेलिकाप्टर की मदद से अमरनाथ धाम भेजा गया।
 

99
Asianet Image

चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां बचाव अभियान जारी है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories