MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कलेक्टर अजीत जोगी को उनके ही दुश्मन ने CM की कुर्सी तक पहुंचाया, ढाई घंटे में लिया नेता बनने का फैसला

कलेक्टर अजीत जोगी को उनके ही दुश्मन ने CM की कुर्सी तक पहुंचाया, ढाई घंटे में लिया नेता बनने का फैसला

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया। उन्हें बुधवार रात करीब 1 बजे दिल का दौरा पड़ा। तभी से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 19 दिन के भीतर तीन बार दिल का दौड़ा पड़ा। शुक्रवार को भी उन्हें दौरा पड़ा था, इसके बाद उन्हें विशेष इंजेक्शन भी लगाया गया था। अजीत जोगी के निधन के जानकारी उनके बेटे अमित जोगी ने दी। अमित जोगी ने ट्वीट किया, वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हूं। परम पिता परमेश्वर माननीय अजीत जोगी जी की आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा।

Asianet News Hindi | Updated : May 29 2020, 04:59 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image

अजीत जोगी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थे। अजीत जोगी IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। सालो तक कांग्रेस के बड़े नेताओ में शुमार रहे और बाद में अपनी अलग पार्टी के साथ छत्तीसगढ़ की राजनीती में नया समीकरण बैठाया। 

214
Asianet Image

अजीत जोगी 1968 में आईपीएस बने और दो साल बाद आईएएस। लगातार 14 साल तक जिलाधीश बने रहे। वह इंदौर के कलेक्टर रहे तथा रायपुर में भी उन्हें कलेक्टर का पद मिला। 

314
Asianet Image

रायपुर में कलेक्टर रहने के दौरान वे पुलिस लाइन से घोड़े मंगवाकर रोज सुबह राइडिंग करते हुए शहर का मुआयना करते थे। आईएएस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हॉर्स राइडिंग के नियमों के बारे में बताया गया था, जिससे उनकी घुड़सवारी में और निखार आ गया।

414
Asianet Image

BHOPAL के MACT (MANNIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके कुछ दिन रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का काम किया।

514
Asianet Image

1968 में UPSC में सफल हुए और IPS बने। दो साल बाद ही वे IAS बन गए।

614
Asianet Image

14 साल मध्यप्रदेश में कलेक्टर रहे। ज्यादातर नियुक्ति उन्हीं जिलों में मिली, जो राजनीतिक क्षत्रपों के प्रभाव क्षेत्र माने जाते रहे।

714
Asianet Image

वे इंदौर कलेक्टर तब रहे जब MP में CM प्रकाश चंद सेठी थे। वहां सेठी की छत्रछाया रही।

814
Asianet Image

रायपुर में भी कलेक्टर का पद मिला, जो शुक्ला बंधुओं के प्रभाववाला क्षेत्र था। सीधी पोस्टिंग रही, जो अर्जुन सिंह का क्षेत्र था। वहां उनकी नजदीकियां हो गईं। ग्वालियर में भी कलेक्टर रहते हुए उनकी नजदीकियां माधवराव सिंधिया घराने से हो गई थी।

914
Asianet Image

रायपुर में कलेक्टर थे, उस समय राजीव गांधी के संपर्क में आ गए। जब राजीव गांधी रायपुर रुकते थे तो एयरपोर्ट पर जोगी खुद उनकी आवभगत के लिए पहुंच जाते थे। बताया जाता है कि इस खातिरदारी ने उन्हीं राजनीतिक की टिकट दिला दी।

1014
Asianet Image

कांग्रेस प्रवक्ता रहने के साथ ही जोगी दो बार राज्यसभा के सदस्य बने। 1998 में रायगढ़ से चुनाव लड़कर पहली बार लोकसभा पहुंचे। लेकिन, 1999 में वे शहडोल से चुनाव हार गए थे।

1114
Asianet Image

नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के दौरान उनके राजनीतिक केरियर में बड़ा बदलाव आया और उन्हें छघ के पहले मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। अपने तेवरों और विवादों के कारण वे सबसे चर्चित CM भी रहे।

1214
Asianet Image

BJP से रमन सिंह के सत्ता में आने के बाद उन पर सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा। वर्ष 2005 में उन्हें इन्हीं आरोपों के चलते कांग्रेस ने निलंबित किया।

1314
Asianet Image

अंतागढ़ उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार की नाम वापसी को लेकर सौदेबाजी के आरोप लगे। बाद में उनका ऑडियो वायरल हो गया। इस पर जोगी के बेटे अमित जोगी को निष्कासित किया गया। इससे अजीत जोगी खुद को उपेक्षित और पार्टी में अलग-थलग पड़ गए।

1414
Asianet Image

जिन्होंने सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया, उन्हीं के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

1985 की बात है। अजीत जोगी इंदौर के कलेक्टर थे। उनके बंगले पर फोन आया। दूसरी तरफ से आवाज आई, तुम्हारे पास ढाई घंटे हैं। सोच लो। राजनीति में आना है या कलेक्टर ही रहना है। दिग्विजय सिंह लेने आएंगे, उनको फैसला बता देना। फोन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पीए वी जॉर्ज का था। अजीत जोगी ने फोन उठाया और राजनीति में आने का फैसला कर लिया। अजीत जोगी ने अर्जुन सिंह को अपना गॉडफादर मान लिया था और दिग्विजय सिंह के खिलाफ के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories