- Home
- National News
- जंगल में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया, फिर नाबालिग आरोपियों ने 20 रु. पकड़ाए और कहा- अब अपना मुंह बंद रखना
जंगल में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया, फिर नाबालिग आरोपियों ने 20 रु. पकड़ाए और कहा- अब अपना मुंह बंद रखना
यूपी के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। एक क्राइम को छुपाने के लिए दो नाबालिग लड़कों ने 20 रुपए की घूस दी और कहा कि अब तुम अपना मुंह बंद रखना। किसी से भी इस घटना का जिक्र मत करना। ममला अलीगढ़ जिले का है।
| Published : Mar 06 2021, 11:59 AM IST / Updated: Mar 06 2021, 01:30 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों बहला फुसलाकर लड़के को जंगल में ले गए और यौन उत्पीड़न किया।
पीड़ित के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को कुछ खेती का सामान लेने के लिए बाजार भेजा था। दोनों नाबालिग आरोपी पीड़ित के साथ बाजार गए थे। दोनों उसे पास के जंगल में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया।
बाद में दोनों नाबालिगों ने पीड़ित को अपराध का खुलासा नहीं करने की धमकी दी और घटना के बारे में मुंह बंद रखने के लिए 20 रुपए पकड़ा दिए।
पीड़ित ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को पूरी कहानी बता दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपी उसके परिचित थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब उनकी पत्नी अपराध के बारे में दोनों आरोपियों के माता-पिता से शिकायत करने गई तो उन्होंने इस घटना के बारे में सुनने से इनकार कर दिया।