- Home
- National News
- मरने से पहले दोस्त ने वादा लिया था, पत्नी का रखना ख्याल; 60 की उम्र में शादी कर पेश की मिसाल
मरने से पहले दोस्त ने वादा लिया था, पत्नी का रखना ख्याल; 60 की उम्र में शादी कर पेश की मिसाल
नई दिल्ली. केरल के एक वृद्धाश्रम में 60 साल के दो बुजुर्ग कपल की शादी करवाई गई है। दोनों को वृद्धाश्रम में साथ रहते-रहते एक-दूसरे से प्यार हो गया था। सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि, प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये शादी मोहब्बत की मिसाल है। शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे केरल के त्रिशूर जिले में रामावरमपुरम के एक सरकारी वृद्धाश्रम में एक बुजर्ग जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। दोनों की उम्र 60 साल से ऊपर बताई जा रही है।
| Updated : Dec 29 2019, 02:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
14
)
67 वर्षीय कोचनियान मेनन और 66 वर्षीय पीवी लक्ष्मी अम्मल की शादी में राज्य के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने भाग लिया, जिन्होंने मेनन को शादी में अमल का साथ देने की पेशकश की। वृद्धाश्रम में यह राज्य की पहली शादी है। इस शादी की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।
24
मेनन और अम्मल एक-दूसरे को करीब 30 साल से जानते थे। जब लगभग 21 साल पहले अम्मल के पति का निधन हो गया था। बुजुर्ग महिला के दिवंगत पति ने अपने करीबी दोस्त मेनन से पत्नी का ख्याल रखने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद इन दोनों की शादी अब संपन्न हो पाई है। दोस्त की मौत के बाद मेनन लगातार उनकी पत्नी की खैर खबर लेने उनके घर जाते थे। अम्मल बताती हैं कि, जब भी मुझे किसी चीज की जरूरत होती तो मैं मेनन से कह देती थी। वह हमेशा मेरी मदद करने को तैयार रहे। मैंने अपना घर बेचा और एक रिश्तेदार के साथ रहने लगी।
34
मेनन ने लगातार महिला की मदद की लेकिन फिर उन्हें कुछ साल पहले रामवर्मपुरम वृद्धाश्रम जाना पड़ा। महिला वहां एक साल से थी फिर दो महीने पहले मेनन उसी वृद्धाश्रम में चले गए और दोनों ने बाकी जिंदगी पति और पत्नी के रूप में बिताने का फैसला किया।
44
बुजुर्ग कपल की शादी त्रिसूर कॉर्पोरेशन वेलफेयर की स्थायी समिति के सदस्य जॉन डैनियल के नेतृत्व में हुई है। हालांकि शादी 30 दिसंबर के लिए निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था। दुल्हन का शुक्रवार शाम मेहंदी समारोह भी था, जिसे डेनियल ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया। शादी के बाद के दिनों में, डैनियल ने जोड़े की शादी का कार्ड भी साझा किया था।