MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कांग्रेस के 17 बागी विधायक, जिनके दम पर सिंधिया ने कांग्रेस को दिया करारा झटका

कांग्रेस के 17 बागी विधायक, जिनके दम पर सिंधिया ने कांग्रेस को दिया करारा झटका

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 17 विधायकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में कमलनाथ सरकार के 6 मंत्री भी शामिल हैं। सिंधिया लंबे समय से पार्टी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। हम आपको सिंधिया के इन्ही 17 सिपाहियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके दम पर उन्होंने कांग्रेस को यह करारा झटका दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 10 2020, 04:12 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
118
Asianet Image
सिंधिया के साथ इस्तीफा देने वाले 17 विधायकों में कमलनाथ सराकर के 6 मंत्री भी शामिल हैं।
218
Asianet Image
प्रद्युम्न सिंह तोमर: फूड एंड सिविल सप्लाइज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खुद नामी में घुसकर सफाई करने के लिए काफी चर्चा में रह चुके हैं। तोमर ग्वालियर से विधायक हैं।
318
Asianet Image
प्रभुराम चौधरी : प्रभूराम चौधरी पेशे से डॉक्टर थे। 1985 में पहली बार विधायक बने थे। सांची विधानसभा सीट से चौधरी 3 बार विधायक बन चुके हैं। कमलनाथ सरकार में वो शिक्षा मंत्री थे।
418
Asianet Image
महेंद्र सिंह सिसौदिया: कमलनाथ सरकार में श्रम मंत्री के रूप में काम कर रहे सिसौदिया ने 2013 और 2018 में बामरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।
518
Asianet Image
तुलसी सिलावट: सानवेर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने तुलसी सिलावट ने 1985, 2008,2015 और 2018 में चुनाव जीता था। कमलनाथ सरकार में वो स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।
618
Asianet Image
गोविंद सिंह राजपूत: कमलनाथ के मंत्रीमंडल में राजस्व मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के सुरखी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक का चुनाव जीता है। वो मध्यप्रदेश की यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।
718
Asianet Image
इमरती देवी :कमलनाथ सरकार में महिला और विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाली इमरती देवी डबरा विधनसभा सीट से विधायक हैं। वो इस सीट से 2008 से लगातार जीतती आ रही हैं।
818
Asianet Image
ब्रजेंद्र सिंह यादव: मुंगावली सीट से विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भी सिंधिया के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस सीट से पहले महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा भी विधायक रहे थे।
918
Asianet Image
गिरिराज डंडोतिया: दंडोतिया दिमानी सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वो सिंधिया के कट्टर समर्थकों में से एक हैं।
1018
Asianet Image
हरदीप सिंह डंग: कांग्रेस सरकार का साथ छोड़ने वाले विधायकों में डंग सबसे आगे थे। हालांकि वो खुद को किसी भी खेमे का नहीं बता रहे हैं।
1118
Asianet Image
जजपाल सिंह जज्जी :जज्जी अशोकनगर सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्होंने भाजपा के लड्डूराम को हराकर चुनाव जीता था।
1218
Asianet Image
कमलेश जाटव :कमलेश जाटव मुरैना जिले की अम्बाह सीट से विधायक हैं। उन्होंने ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को करीबी अंतर से हराया था।
1318
Asianet Image
मुन्ना लाल :गोयल गोयल भी सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। पिछले महीने ही उन्होंने अपनी मांग को लेकर धरना किया था। गोयल ग्वालियर पूर्वी सीट से विधायक हैं।
1418
Asianet Image
ओ पी सिंह भदौरिया: भिंड जिले की मेहगांव सीट से विधायक बने ओपी सिंह भदौरिया भी सिंधिया के समर्थन में हैं। उन्होंने 2018 में भाजपा के राकेश शुक्ला को हराया था।
1518
Asianet Image
रघुराज सिंह कंसाना: मुरैना सीट से विधायक रघुराज सिंह कंसाना सिंधिया के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। पिछले साल ही सीबीआई ने उनके घर छापा मारा था।
1618
Asianet Image
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव :यह विधायक शुरुआत से ही कमलनाथ सरकार के खिलाफ रहा है। दत्तीगांव सीट से विधायक बनने वाले राजवर्धन राज गराने के नेता हैं।
1718
Asianet Image
सुरेश धाकड़: पोहारी सीट से चुनाव जीतने वाले सुरेश धाकड़ ने 10 साल से भाजपा विधायक रहे प्रहलाद भारती को हराया था।
1818
Asianet Image
रक्षा संतराम सरौनिया: सरौनिया भांदेर सीट से विधायक हैं। उनके पित कई बार विवादों में आ चुके हैं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories