MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • 7 साल पहले आई प्रलय ने लील ली थीं हजारों जानें, लेकिन एक 'चमत्कार' से बच गया था केदारनाथ मंदिर

7 साल पहले आई प्रलय ने लील ली थीं हजारों जानें, लेकिन एक 'चमत्कार' से बच गया था केदारनाथ मंदिर

देहरादून. 17 जून 2013 को उत्तराखंड में बाढ़ आई थी। इसमें करीब 10 हजार लोग बह गए थे। इस हादसे को आज साल हो गए हैं। 17 जून आते ही ना कितनों के जख्म हरे हो जाते हैं, लोगों के सामने वे दृश्य आने लगते हैं, जिनमें हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है और इस पानी के बीच में फंसे लोग। इस बाढ़ से ना केवल उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला बल्कि पूरा उत्तर भारत प्रभावित हुआ था। इस दौरान करीब 5 हजार गांवों क नुकसान पहुंचा था। लेकिन इस दौरान एक चमत्कार भी लोगों ने देखा था। यहां सिर्फ केदारनाथजी का मंदिर ही बचा था। बाकि सब कुछ बह गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 17 2020, 08:57 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

कहां स्थित है मंदिर?
केदारनाथ हिमालय पर्वत क्षेत्र में है। यह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आता है। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। केदारनाथ की ऊंचाई समुद्र तल से 11 हजार 800 फीट है। यहां आस पास कोई पेड़ पौधे नहीं हैं। चारों तरफ सिर्फ पर्वत और नदियों और झीलें हैं। 

28
Asianet Image

क्या हुआ था उस दिन?
जून के दूसरे हफ्ते में उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही थी। लेकिन शुरुआती दो दिन तक रुद्रप्रयाग में सामान्य बारिश हो रही थी। लेकिन 16 जून को 89 मिमी बारिश हो गई थी। 16 जून की शाम को माहौल बदलने लगा। कुछ घंटों में ही केदारनाथ मंदिर पानी से पूरा भर गया। यहां बिजली के पावर हाउस भी फेल हो गए। तेज बारिश से जगह जगह लैंडस्लाइड होने लगे। पुल-सड़क बह गए। 

38
Asianet Image

17 जून को लगातार बारिश होने की वजह से नदियां उफान पर आ गईं। मंदाकिनी नदी भी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी। मंदिर की ओर पानी मुड़ने से कीचड़, मलबा जा घुसा। इससे तबाही मचने लगी। 

48
Asianet Image

पूरे मानसून पीरियड से ज्यादा 5 दिन में बारिश हुई
उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, 14 जून से 18 जून तक यहां साढ़े 3 हजार मिमी से अधिक बारिश हुई थी। इतनी बारिश जून से सितंबर तक मानसून पीरियड में भी नहीं होती।

58
Asianet Image

इस एक चमत्कार से बचा मंदिर
केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित समाज समिति के अध्यक्ष पं. विनोद शुक्ला भी त्रासदी के वक्त मंदिर में थे। उन्होंने बताया कि 17 जून को मंदाकिनी नदी उफान पर थी। नदी का बहाव इतना तेज था कि बड़ी बड़ी चट्टानें बह कर आ रही थीं। थोड़े समय में ही केदारनाथ का पूरा क्षेत्र तबाह हो गया था।

68
Asianet Image

यहां घर, होटल और धर्मशालाएं सभी बर्बाद हो गए थे। हालांकि, हजारों साल पुराने इस मंदिर का कुछ नहीं बिगड़ा। लोग इसे चमत्कार मानते हैं।

78
Asianet Image

शुक्ला के मुताबिक, बाढ़ में पानी मंदिर की ओर बढ़ रहा था। लेकिन उसी वक्त एक बड़ी चट्टान मंदिर के सामने आ गई। इस चट्टान की वजह से नदी का पानी दो हिस्सों में बंट गया। इससे मंदिर का पानी दो भागों में बंट गया।

88
Asianet Image

लोग इसे केदारनाथ जी का चमत्कार बताते हैं। यहां प्रलय में मंदिर को छोड़कर पूरा क्षेत्र तबाह हो गया।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories