MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कोरोना: भारत में 1.90 लाख केस, इनमें से 48% यानी 91,855 ठीक हुए, 2.8% मरीजों की हुई मौत

कोरोना: भारत में 1.90 लाख केस, इनमें से 48% यानी 91,855 ठीक हुए, 2.8% मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली.  भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 5,408 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 8392 केस सामने हैं। पिछले तीन दिनों से हर रोज 8 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इन सबके बावजूद भारत के लिए अच्छी खबर है कि भारत में बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, कोरोना मृत्यु दर में भी लगातार कमी हो रही है।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 01 2020, 11:55 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

केस के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत
लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते भारत सबसे संक्रमित देशों की लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका (1,837,170 केस) इस लिस्ट नंबर एक पर है। अमेरिका के बाद ब्राजील (514,992 केस), रूस (405,843 केस), स्पेन (286,509 केस), ब्रिटेन (274,762 केस), इटली (232,997 केस) में भारत से ज्यादा केस हैं। 

27
Asianet Image

भारत का रिकवरी रेट 48% के पार पहुंचा
भारत में 190622 मरीजों में 91,855 ठीक हो चुके हैं। यानी भारत में 48% की दर से मरीज ठीक हो रहे हैं। भारत का रिकवरी रेट 48.18% तक पहुंच गया है। यह दुनिया के औसत रिकवरी रेट से काफी बेहतर है। दुनियाभर में 45% की दर से मरीज ठीक हो रहे हैं।

37
Asianet Image

मृत्यु दर दुनिया और अन्य देशों से बेहतर
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 5.9% की दर से लोग मर रहे हैं। वहीं, भारत में मृत्यु दर सिर्फ 2.83% है। यानी भारत में प्रति 100 मरीजों पर 2.83 मरीजों की मौत हो रही है। वहीं, अमेरिका इटली या ब्रिटेन से तुलना करें तो इन देशों की मृत्यु अधिक भारत की तुलना में कहीं अधिक है।

47
Asianet Image

किस देश में कितनी है मृत्यु दर?
अमेरिका में 5.7%, ब्राजील में 5.69%, रूस में 1.15%, स्पेन में 9.46%, ब्रिटेन में 14%, इटली में 14.34%, फ्रांस में 15.24%, जर्मनी में 4.6% मृत्यु दर है। 

57
Asianet Image

भारत में 10 लाख लोगों पर सिर्फ 4 की हो रही मौत
भारत में हर 10 लाख लोगों पर सिर्फ 4 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, अमेरिका में 10 लाख पर 321, ब्राजील में 138, रूस में 32, स्पेन में 580, ब्रिटेन में 567, इटली में 553, फ्रांस में 441, जर्मनी में 103 लोगों की मौत हो रही है। 

67
Asianet Image

भारत में अब तक 38 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए
भारत में अब तक कोरोना के 3837207 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 180 टेस्ट हुए हैं। भारत में 10 लाख की आबादी पर 2783 टेस्ट हुए हैं। इस मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं। अमेरिका में अब तक 1.76 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, रूस में 1.06 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। 

77
Asianet Image

भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की स्थिति
भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां अब तक 67,655 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 29329 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 2286 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु (22333 केस), दिल्ली (19844 केस), गुजरात (16794 केस) और राजस्थान (8831 केस) संक्रमित हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories