• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • MONSOON:मुंबई हुई बेबस, मप्र और ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट

MONSOON:मुंबई हुई बेबस, मप्र और ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट

  देश भर में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जहां मुंबई में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है वहीं बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 30 2019, 12:55 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
मुंबई: बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल के कई जिलों कुल्‍लू, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन और शिमला में गरज और चमक के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।
25
Asianet Image
देश के कई हिस्‍सों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बिहार में कोसी और बागमती नदी स्थिर हैं लेकिन खतरे के निशान के से उपर बह रही हैं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है।
35
Asianet Image
दूसरे दिन भी ठप रहा ट्रेन परिचालन: दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर दूसरे दिन भी ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। बिहार में नदियों में डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई। सिकटा में माजर नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण में नदियों के जलस्तर में गिरावट के साथ जीवन पटरी पर लौटने लगा है। मधुबनी जिले के आधा दर्जन गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
45
Asianet Image
मप्र में 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : मप्र में 27 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां पर कई जिलों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, दक्षिण ओडिशा के साथ ही राजस्थान के पूर्वी भागों में भी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ओडिशा के मयूरभंज, कोरापुट, संबलपुर, नवरंगपुर, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, बरगढ़ एवं कालाहांडी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
55
Asianet Image
देश भर में भारी बारिश से परेशान लोग
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories