कोरोना वायरस को हराने टापू पर बसे इस गांव ने दुनिया से खुद को किया अलग
मुंबई. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने खुद को कुछ दिनों के लिए सबसे अलग-थलग करना ही बेहतर है। यह बात अब सारी दुनिया समझ चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 21 दिनों तक लॉक डाउन की घोषणा की है। इसका मकसद यही है कि लोग संक्रमण से बचें। बावजूद इसके लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह एक गंभीर खतरे की निशानी है। इस सबके बीच महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव पंजू ने देश के सामने मिसाल पेश की है। एक छोटे से टापू पर बसे इस गांव में 21 दिनों तक किसी को बाहर जाने और दूसरों को अंदर आने पर रोक लगा दी है। करीब 1400 लोगों का यह गांव थाणे जिले के वसूल तहसील में आता है। यहां के लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। चूंकि यह गांव मुंबई के निकट है, इसलिए यहां अकसर काफी भीड़ होती है। लेकिन अब यहां गांव वालों के अलावा दूसरा कोई नजर नहीं आ रहा। गांव के सरपंच ने आदेश निकाला है कि न कोई बाहर जाए और न किसी को आने दे।
| Published : Mar 26 2020, 12:17 PM IST / Updated: Mar 26 2020, 12:18 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin