- Home
- States
- Maharastra
- वर्ल्ड फोटोग्राफी डे: जिंदगी के हर रंग को दिखाती हैं ये तस्वीरें, इनमें आप भी खुद को कहीं न कहीं पाएंगे
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे: जिंदगी के हर रंग को दिखाती हैं ये तस्वीरें, इनमें आप भी खुद को कहीं न कहीं पाएंगे
मुंबई. कहते हैं कि एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। तस्वीरें बिना कुछ कहे ही सबकुछ बयां कर देती हैं। दुनिया जितनी तेजी से विकास कर रही है, फोटोग्राफी भी उसी हिसाब से उन्नत होती जा रही है। ब्लैक एंड व्हाइट से शुरू हुई फोटोग्राफी की यात्रा अब रंगीन हो चुकी है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ब्लैक एंड फोटोग्राफ्स दुनिया की रंगीनियां नहीं दिखा पाते थे, वे उतने ही प्रभावी होते थे, जितने की आज के फोटोग्राफ्स। फोटोग्राफी तकनीक दिनों-दिनों उन्नत होती जा रही है। अब कैमरे फोटोग्राफर्स को गाइड करने लगे हैं। लेकिन यह भी सच है कि मशीनें कितनी भी उन्नत हो जाएं, वे इंसानों का नजरिया और हुनर नहीं ला सकतीं। आइए देखते हैं वर्ल्ड फोटोग्राफी डे(19 अगस्त) पर कुछ खूबसूरत फोटोग्राफ्स। यह दिन कैमरे की आंखों से दुनिया के हर इमोशन को दिखाने वाले फोटोग्राफर्स को समर्पित है...
- FB
- TW
- Linkdin
)
यह तस्वीर मुंबई के मरीन ड्राइव की है। इसे 1912 में खींचा गया था।
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया का एक विहंगम दृश्य।
मुंबई में करतब दिखाती एक बच्ची।
मुंबई की जान समुद्र।
इतिहास के झराखों से झांकती नई दिल्ली की कुतुब मीनार।
पंजाब में परंपरागत मार्शल आर्ट के प्रदर्शन की एक जबर्दस्त तस्वीर।
ये कश्मीर है। यहां की झील दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करती है।
यह है दुनियाभर में प्रसिद्ध आगरा का ताजमहल।
काठमांडू में सड़क किनारे बैठकर गप्पे मारते नेपाली। यह तस्वीर 19 सितंबर 2010 की है।
यह तस्वीर दोरजी स्थित तख्तसांग मठ की है। इसे टाइगर नेस्ट (Tiger's Nes) भी कहते हैं। यह भूटान के सबसे पवित्र मठों में से एक है। इस तक पहुंचने के लिए 2 घंटे की करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है। यह तस्वीर 3 अप्रैल, 2018 को खींच गई थी।
शिमला की यह खूबसूरत तस्वीर 2016 में खींची गई थी।
यह तस्वीर शिमला की खूबसूरती दिखाती है।
अमरनाथ यात्रा के दौरान की एक तस्वीर।