MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • इनके ढाबे के खाने के दीवाने रहे हैं बड़े-बड़े फिल्मी सितारे

इनके ढाबे के खाने के दीवाने रहे हैं बड़े-बड़े फिल्मी सितारे

मुंबई के मशहूर प्रीतम ढाबे के बारे में सभी अच्छे से जानते हैं। तमाम बड़ीं शख्सियतें प्रीतम ढाबे के खाने की दीवानी रही हैं। लेकिन अब सबको यह कमी खलेगी। क्योंकि प्रीतम ग्रुप्स ऑफ होटल्स के मालिक कुलवंत सिंह कोहली  अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Asianet News Hindi | Published : Jul 19 2019, 05:16 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image
मुंबई. बात 1950-60 के दशक की है। इससे पहले मुंबई के लोगों के लिए बटर चिकन सिर्फ एक आम डिश हुआ करती थी। लेकिन जब उन्होंने सरदार कुलवंत सिंह कोहली के ढाबे का बटर-चिकन खाया, तो मानों उंगुलियां चाटते रह गए। आगे चलकर कोहली की यह डिश दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गई। मुंबई के मशहूर प्रीतम ढाबे के बारे में सभी अच्छे से जानते हैं। राज कपूर, दिलीप कुमार, संजीव कपूर, धर्मेंद्र, यश चोपड़ा आदि से लेकर बाला साहेब ठाकरे तक तमाम बड़ीं शख्सियतें प्रीतम ढाबे के खाने की दीवानी रही हैं। लेकिन अब सबको यह कमी खलेगी। क्योंकि कुलवंत सिंह बुधवार को इस दुनिया से रुखसत हो गए। प्रीतम ग्रुप्स ऑफ होटल्स के मालिक कुलवंत सिंह कोहली 85 साल के थे। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें 5 दिन पहले ही हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
24
Asianet Image
सामाजिक रत्न: कोहली मूलरूप से रावलपिंडी के रहने वाले थे। उनके निधन पर राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने शोक करते हुए कहा, 'उनके निधन से मुंबई ने अपना मशहूर 'सामाजिक रत्न' खो दिया।' बताते हैं कि 1942 में कुलवंत सिंह के पिता मुबंई आए थे। उन्होंने कालबादेवी में 'प्रीतम होटल' नाम से भोजनालय खोला था। यह अलग बात है कि वे कामयाब नहीं रहे। उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। पर कहते हैं कि हिम्मत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सेंट्रल मुंबई के दादर में श्रमिक एरिया में एक जगह खरीदी और रेस्टोरेंट शुरू किया।
34
Asianet Image
1953 में कुलवंत कोहली अपने पिता का हाथ बटाने लगे। कुलवंत ने उस दौर में स्ट्रलिंग एक्टर्स की काफी मदद की। वे 19 रुपये महीने में दिन में एक बार, जबकि 38 रुपए में दो बार भोजन खिलाते थे। 1975 में प्रीतम होटल का उद्घाटन राज कपूर ने किया था। 1985 के आस-पास कोहली के बेटे ने शहर में 'ढाबा' कॉन्सेप्ट शुरू किया था।
44
Asianet Image
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories