• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • ऊंची जाति की लड़की से प्यार करने पर मिली खौफनाक मौत, पहले मुंह पर थूका, फिर दौड़ा-दौड़ाकर मारा

ऊंची जाति की लड़की से प्यार करने पर मिली खौफनाक मौत, पहले मुंह पर थूका, फिर दौड़ा-दौड़ाकर मारा

पुणे, महाराष्ट्र. एक ऊंची जाति की लड़की से प्रेम करने पर यहां एक दलित लड़के को खौफनाक मौत देने का मामला सामने आया है। ऑनर किलिंग की यह घटना जिले के पिंपरी चिंचवड में 7 जून की रात की है। लेकिन यह मामला मीडिया में अब तेजी से चर्चाओं में आ रहा है। दरअसल, प्रेमी ने मरने से पहले पुलिस को घटनावाले दिन का खौफनाक मंजर बयां किया था। उसने बताया था कि कैसे लड़की के परिजनों ने उसे बेइज्जत किया और फिर हमला किया। लड़के को गंभीर घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 20 साल के युवक विराज जगताप ने पुलिस मरने से पहले बयान दिया कि उसके मुंह पर थूका गया। इससे पहले लड़की के पिता ने ऑटो से उसे टक्कर मारी। इसके बाद 6 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। वो जान बचाने भागता रहा..गिड़गिड़ाता रहा..लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। घटनावाले दिन वो अपनी बाइक पर था..तभी लड़की के पिता ऑटो से पीछे से टक्कर मार दी थी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 12 2020, 12:07 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

आरोपियों ने विराज को घेरकर उस पर लोहे के रॉड से हमला किया था। इसके बाद उस पर पत्थर पटके गए। पिंपरी चिंचवड पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मरने से पहले युवक ने खुद आरोपियों के नाम बताए थे। आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं। उन्हें चिल्ड्रेन रिमांड होम में भेज दिया गया है।
 

25
Asianet Image

मृतक के परिजनों और उसके भाई सागर ने पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से बताया। 7 जून की रात करीब 9 बजे लड़की के परिजनों ने विराज को कॉल किया था। वे इस प्रेम संबंध के बारे में पूछताछ करना चाहते थे। विराज उनके बुलाने पर घर चला गया। वहां, लड़की के परिजनों ने विराज की खूब बेइज्जती की। उसे नीची जाति का बताकर अपमानित किया। विराज वहां से चुपचाप निकल आया। लेकिन पीछे से लड़की के परिजन आ गए और विराज की जान ले ली।

35
Asianet Image

एसपी श्रीधर जाधव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जब विराज घायल पड़ा था, तब लड़की के पिता जगदीश काते ने उसके मुंह पर थूक दिया। बताते हैं कि विराज जान बचाने गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन आरोपी बार-बार यही कहते रहे कि वो नीची जाति का होकर उनकी बेटी से संबंध कैसे रख सकता है?

45
Asianet Image

विराज ने मरने से पहले पुलिस का बयान दिया था कि प्रेमिका के परिजन उसे मरा समझकर छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

55
Asianet Image

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories