- Home
- States
- Maharastra
- परिंदे महसूस कर लेते हैं तूफान की आहट, मौत का सैलाब लेकर आ रहा समंदर, देखें तूफान के पहले का मंजर
परिंदे महसूस कर लेते हैं तूफान की आहट, मौत का सैलाब लेकर आ रहा समंदर, देखें तूफान के पहले का मंजर
मुंबई. अम्फान के बाद देश में दूसरा बड़ा तूफान निसर्ग हड़कंप मचाने आ रहा है। अब उम्मीद यही है कि तूफान का असर कम हो और नुकसान कम से कम हो। चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते महाराष्ट्र और गुजरात में हाईअलर्ट है। बता दें कि तूफानी हवाएं जब 120 किमी/घंटे की रफ्तार से बहती हैं, तो भारी-भरकम चीजें भी तिनके की तरह उड़ जाती हैं। तूफान के चलते भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका भी बढ़ जाती है। तूफान से मुकाबला करने मुंबई पहले से ही तैयार है। यह अच्छी बात है कि मौसम विभाग पहले से ही अलर्ट कर देता है, जिससे रेस्क्यू टीम अपनी तैयारी कर लेती है। यही वजह रही कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में पिछले दिनों आए अम्फान तूफान के कारण जानोमाल का उतना नुकसान नहीं हुआ, जैसा पहले होता रहा है। महाराष्ट्र में तूफान से लोगों की जान और माल बचाने एनडीआरएफ ने पूरे 20 टीमें तैनात की हैं। इनमें मुंबई में 8, रायगढ़ में 5. पालघर में 2, ठाणे में 2, रत्नागिरी में 2 और सिंधुदुर्ग में एक टीम मुस्तैद है। कई लोगों को पहले ही समुद्र से सटे इलाकों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। यह तस्वीर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की है। तूफान की आहट जानकर परिंदे आसमान मे घबराकर उड़ते देखे गए।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया का दृश्य। यहां तूफान की आहट जानकर परिंदे घबराकर उड़ने लगे।
तूफान के पहले से मुंबई में बारिश हो रही है।
तूफान के पहले इस तरह मुंबई में जाम लगते देखा गया।
बारिश के बीच घर के लिए खाने-पीने की चीजें लेकर जाती महिला।
समंदर से नावों को निकाल दिया गया है।
मुंबई में बादलों के चलते दिन में भी अंधेरा देखा गया।
कोरोना संक्रमित मरीजों को समंदर के निकटवर्ती हास्पिटल से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि दो हफ्ते पहले पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में अम्फान ने तबाही मचाई थी। आगे देखें अम्फान की कुछ तस्वीरें..
अम्फान ने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई थी।
अम्फान के चलते पश्चिम बंगाल में खेत बर्बाद हो गए थे।
अम्फान से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे।
अम्फान की तबाही दिखाती यह तस्वीर।
अम्फान के बाद कुछ ऐसा था मंजर।
अम्फान तूफान से उखड़े पेड़ से बस के दो टुकड़े हो गए थे।