- Home
- States
- Maharastra
- भारी बारिश में 'भारी' पड़ सकती है सेल्फी की ख्वाहिश...जिंदगी है प्यारी, तो समंदर से रहें दूर...मुंबई बेहाल
भारी बारिश में 'भारी' पड़ सकती है सेल्फी की ख्वाहिश...जिंदगी है प्यारी, तो समंदर से रहें दूर...मुंबई बेहाल
मुंबई, महाराष्ट्र. भारी बारिश मायानगरी के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से मुंबई डूबने लगी है। निचले इलाकों में जलभराव से लोगों में घबराहट पैदा हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीएमसी के साथ फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ आपात स्थिति से निपटने तैयार है। आशंका के मद्देनजर सरकार ने सभी गैर जरूरी सरकारी और प्राइवेट आफिस बंद करने के आदेश दिए हैं। पटरियों पर पानी भरा होने से ट्रेनें रुकी हुई हैं। सांताक्रूज ईस्ट की त्रिमूर्ति चॉल में एक घर का कमरा गिरने से तीन लड़कियां पीछे से निकले नाले में बह गईं। भारी बारिश से बेहाल हुई मुंबई का हाल देखने मंत्री आदित्य ठाकरे खुद सड़क पर उतर आए। समंदर में रह-रहकर हाई टाइड आ रहा है। इससे लहरें कई मीटर तक उठ रही हैं। बीएमसी ने लोगों को समंदर से दूर रहने की हिदायत दी है। बावजूद लोग मौजमस्ती के चक्कर में तटों पर जा रहे हैं। देखें मुंबई में भारी बारिश के बाद की कुछ तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
उछाल भरते समंदर के किनारे मौजमस्ती पड़ सकती है भारी।
भारी बारिश से एक पेड़ उखड़कर घर पर जा गिरा।
सड़कों पर भरे पानी में इस तरह की मस्ती खतरनाक है।
मुंबई में अकसर ऐसी मौजमस्ती के कारण हादसे हो जाते हैं।
भारी बारिश के कारण मुंबई बेहाल है।
मुंबई में जगह-जगह पानी भरा हुआ है।
निचली जगहों पर पानी भरने से सड़कें जाम हैं।
इस तरह बेहाल है मुंबई।
मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश के चलते पटरियों पर पानी भरा होने से ट्रेनें रुकी पड़ी हैं।
मुंबई में हर साल बारिश में ऐसा हाल बनता है।
बारिश में मुंबई थम-सी जाती है।
कोरोना के बाद भारी बारिश ने मुंबई को बैचेन कर दिया है।