- Home
- States
- Maharastra
- बाढ़ का रौद्र रूप: अकेले महाराष्ट्र में 100 से अधिक लोगों की मौत, गुजरात के कई शहर-गांव डूबे, देखें फोटो
बाढ़ का रौद्र रूप: अकेले महाराष्ट्र में 100 से अधिक लोगों की मौत, गुजरात के कई शहर-गांव डूबे, देखें फोटो
मुंबई. महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नदी नाले उफान पर हैं। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और असम के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में बीते एक सप्ताह से हो रही बारिश से अब तक 102 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्यप्रदेश में नर्मदा समेत कई प्रमुख नादियों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। आइए देखते हैं बारिश और बाढ़ की तस्वीरें।
- FB
- TW
- Linkdin
)
राजस्थान में भीषण बारिश हो रही है। प्रदेश के कई संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में बारिश के कारण 94 साल का रिकॉऱ् टूट गया है। लोग यहां से पलायन करने लगे हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। छिंदवाड़ा जिले में भारी बारिश के कारण एक युवक नदी में फंस गया। यहां कई नदी नाले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
गुजरात के भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण यहां कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
श्रीगंगानगर में बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। श्रीगंगानगर जिले के एक नाथ में पानी भर गया है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहींस बारिश का अलर्ट कई जिलों में जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत प्रदेश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में बारिश के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां लोगों की मदद के लिए NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।