- Home
- States
- Maharastra
- ये है ऑनलाइन गेम का दिलचस्प प्यार: न देखा न कोई मुलाकात, फिर भी साथ जीने-मरने की खाईं कसमें
ये है ऑनलाइन गेम का दिलचस्प प्यार: न देखा न कोई मुलाकात, फिर भी साथ जीने-मरने की खाईं कसमें
पुणे (महाराष्ट्र). अभी तक आपने ऑनलाइन गेम की लत में लोगों को जान गंवाने और पैसा गंवाने के बारे में कई बार सुना होगा। लेकिन महाराष्ट्र के बारामती से अब जो खबर सामने आई है, वह बड़ी ही दिलचस्प है। जहां ऑनलाइन गेम ने लड़का-लड़की को इस तरह दीवाना बनाया कि वह एक-दूजे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे। साथ जीने मरने की कसमें खा ली, जबकि एक दूसरे की कभी ना मुलाकात हुई और ना देखा। दोनों की यह लव स्टोरी कई सालों आई सुपरहिट फिल्म 'सिर्फ तुम' की याद दिलाती है। पढ़िए अपने प्यार को आखिरी मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेमी जोड़े को क्या-क्या करना पड़ा...
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, यह अनोखी लव स्टोरी एक मराठी लड़के और हरियाणवी छोरे की है। जहां महाराष्ट्र के बारामती जिले के भिगवन गांव के निवासी लड़के को हरियाणा के भिवानी जिले की लड़की से प्यार हो गया। जून 2020 में में वह लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों को ही ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने का बेहद शौक है। गेम खेलते-खेलते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई।
ऑनलाइन गेम के दौरान लड़का-लड़की ने एक दूसरे का नंबर लिया और चैटिंग शुरू कर दी। कुछ ही समय वह एक दूसरे को जी जान से ज्यादा चाहने लगे। साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। जबकि अभी तक उनकी कोई मुलाकात तक नहीं हुई थी। घंटों बातें करने लगे और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों के परिवार को इस बात की भनक तक नहीं थी।
बता दें कि कुछ दिन पहले लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। लेकिन लड़की इस शादी को करने के लिए राजी नहीं थी। फिर उसने घर से भागने का फैसला किया और हजारों मील दूर हरियाणा से महाराष्ट्र के पुणे जिले में लड़के के बताए पते पर जा पहुंची। पुणे रेल्वे स्टेशन पर वह पूरे एक साल बाद पहली बार मिले। इसी दौरान लड़के के मामा ने दोनों को देख लिया और उन्हें पकड़कर अपने घर ले गए।
वहीं लड़की के घरवालों को इस बात की भनक तक नहीं की उनकी बेटी कहां गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से उसका पता लगा लिया। इसके बाद लड़की के माता-पिता उसे मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन वह नहीं मानी। कहने लगी की अब शादी तो इसी से करूंगी, आप साथ दो या नहीं। लड़की के घरवाले निराश होकर वापस अपने घर आ गए।
बता दें कि दोनों की बालिग हैं, लडकी की उम्र 21 साल है, इसलिए वह अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला ले सकती है। लेकिन लड़का अबी सिर्फ 19 साल का है, जो कानून के हिसाब से शादी नहीं कर सकता है। हालांकि दोनों ने अभी शादी नहीं कि है, इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं सकती है।
शादी के लिए मियां बीबी तो राजी हो गए, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं। कानून अड़चन बीच में आने के बाद दोनों ने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि वह अब कुछ समय बाद कानून के हिसाब से अपनी शादी करेंगे।