MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • सिर पर साफा बांध शिवसेना के बागी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे एकनाथ शिंदे, देखें 10 खास तस्वीरें

सिर पर साफा बांध शिवसेना के बागी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे एकनाथ शिंदे, देखें 10 खास तस्वीरें

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को विधानसभा में अपना दम दिखाया। भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। उन्हें 164 विधायकों ने वोट दिया। सदन में बहुमत का आंकड़ा 144 है। इस दौरान शिवसेना के बागी विधायकों का टशन दिया। एकनाथ शिंदे सिर पर साफा बांधकर विधानसभा आए थे। बागी विधायकों ने भी साफा बांध रखा था। इस दौरान भाजपा के विधायक भी काफी उत्साहित दिखे। देखें  10 खास तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 03 2022, 01:45 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए मुंबई के विधानभवन पहुंचे। 
 

210
Asianet Image

सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ विधानभवन पहुंचे। सभी ने साफा पहन रखा था। मीडिया को देख विधायकों ने विजय चिह्न दिखाया।

310
Asianet Image

विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद सीएम के रूप में एकनाथ शिंदे ने पहला भाषण दिया। उन्होंने कहा कि एक शिवसैनिक सीएम बना है। बालासाहेब का सपना साकार हुआ है।
 

410
Asianet Image

भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर विधानसभा चुनाव जीत गए। विधान भवन पहुंचने पर उन्होंने विजय चिह्न दिखाया। उन्हें 164 विधायकों ने वोट दिया है। 
 

510
Asianet Image

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे तो उन्होंने विजय चिह्न दिखाया। सदन की कार्यवाही के दौरान अपना नाम लेने की बारी आई तो उन्होंने अपने माता-पिता के नाम के साथ अपना नाम लिया।
 

610
Asianet Image

राहुल नार्वेकर विधानसभा पहुंचे तो भाजपा के विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे स्पीकर का चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे।
 

710
Asianet Image

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भाजपा विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे। 
 

810
Asianet Image

भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल पार्टी विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए विधान भवन पहुंचे।

910
Asianet Image

कांग्रेस नेता अमित देशमुख महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए विधानभवन पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
 

1010
Asianet Image

एनसीपी नेता अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए विधान भवन पहुंचे। उन्होंने भी चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories