MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • Round-up 2021 : इस साल गजब किए मुन्ना भाइयों ने कारनामे, सरकार के प्लान को भी कर दिया फेल..मचाया था यूं हड़कंप

Round-up 2021 : इस साल गजब किए मुन्ना भाइयों ने कारनामे, सरकार के प्लान को भी कर दिया फेल..मचाया था यूं हड़कंप

मुंबई : साल 2021 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। पुराने साल की कड़वी यादों को भुला हर कोई नए साल के स्वागत को तैयार है। यह साल कई राज्यों में सरकारी भर्तियों के लिए जाना गया। कई-कई साल से सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे छात्रों के हाथ तब निराशा लगी, जब उन परीक्षाओं के पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं। कई परीक्षाओं में तो उस हाइटेक तरीके से नकल हुए, जिसे जान हर कोई हैरान रह गया। हालांकि कई गिरफ्तारियां भी हुई लेकिन इससे राज्य सरकारों और सिस्टम पर सवालिया निशान भी लगे। आइए जानते हैं ऐसी ही परीक्षाओं के बारें में जो खामियों की वजह से इस साल सुर्खियों में रहीं..

Asianet News Hindi | Updated : Dec 24 2021, 08:00 AM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण भर्ती पेपर लीक
महाराष्ट्र (Maharashtra) आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) द्वारा जारी की गई इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए साल के आखिरी महीने दिसंबर में होने वाले एग्जाम का पेपर लीक हो गया। जिसमें ढाई लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। अभी भी इस मामले की जांच चल रही है।

28
Asianet Image

यूपी TET पेपर लीक
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भी पेपर लीक मामले से अछूता नहीं रह गया। नवंबर महीने में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का पेपर एग्जाम के दिन ही लीक हो गया। जिसकी वजह से एग्जाम को कैंसिल करना पड़ा। इस परीक्षा में करीब 20 लाख कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा रद्द होने के बाद बीजेपी सरकार पर कई सवाल उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं एक महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। पेपर लीक की जांच STF कर रही है। इस मामले में अब तक कई जिलों से 30 से अधिक लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें  निलंबित परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार उपाध्याय और पेपर प्रिंट करने वाली प्रेस का मालिक भी शामिल है।

38
Asianet Image

REET में नकल
इस साल पेपर लीक मामले में राजस्थान (Rajasthan) सबसे आगे रहा। शिक्षक भर्ती के लिए अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा REET-2021 का आयोजन राज्यभर में 26 सितंबर 2021 को किया गया। इस परीक्षा में नकल को लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया गया। मुन्नाभाई सिस्टम के नाक के नीचे से ऐसा किया कि कई सवाल उठने लगे। पुलिस ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की चप्पलों में से ब्लूटूथ डिवाइस, सिमकार्ड और कई अन्य नकल के उपकरण बरामद किए। इसके लिए उम्मीदवारों ने 6 लाख रुपए तक दिए थे। कई सेंटर्स पर तो मुन्नाभाइयों के परीक्षा देने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 40 से ज्यादा छात्र और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

48
Asianet Image

राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक
राजस्थान में 15 सितंबर को SI भर्ती परीक्षा आयोजित हुए। अलवर के स्कीम-4 के राजेन्द्र नगर में नेहरू बाल विद्यालय में सुबह की पारी में एक अभ्यर्थी ने OMR शीट को ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। OMR शीट पर हनुमानगढ़ के जयदेव शर्मा का नाम लिखा था। RPSC की ओर से दर्ज FIR के बाद पुलिस ने जयदेव को पकड़ लिया। इसके अलावा बीकानेर के निजी स्कूल में प्रिंसिपल समेत 10 लोगों, जबकि जयपुर से 7 लोगों को नकल कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बीकानेर पुलिस एसपी प्रीति चंद्रा ने मामले में कहा कि आरोपी स्कूल प्रिंसिपल ने परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद ही कुछ लोगों को वॉट्सएप से पेपर शेयर कर दिया। फिर उन्होंने आंसर की तैयार करने के लिए इससे दूसरों को भेज दिया। एसओजी के अलर्ट करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही कई केंद्रों पर डमी कैंडिडेट की बात भी सामने आई।

58
Asianet Image

राजस्थान पटवारी परीक्षा में नकल
राजस्थान में अक्तूबर महीने में पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का खुलासा हुआ। परीक्षा में कई छात्रों को ब्लूटूथ और अन्य डिवाइस के साथ अरेस्ट किया गया। कई केंद्रों पर तो डमी कैंडिडेट भी मिले। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पकड़ा। शिक्षा माफियाओं तक पुलिस पहुंची। बता दें कि 5,300 से अधिक खाली पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। 23 जिलों के 1,170 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 15.62 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

68
Asianet Image

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 7 और 8 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन 7 अगस्त को जब इस परीक्षा का आयोजन हुआ तो इसका पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर पेपर के वायरल होने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई। जानकारी के मुताबिक परीक्षा रद्द होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अब तक 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी करीब 40 के फरार होने की बात कही जा रही है।

78
Asianet Image

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का पेपर लीक
सितंबर में पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (PSEB) की  6वीं से 12वीं की मिड टर्म परीक्षाओं के पेपर 6 सितंबर को लीक हो गए थे। ये पेपर होने से पहले ही यूट्यूब चैनल पर वायरल होने लगे थे। नकल विरोधी अध्यापक फ्रंट के प्रधान सुखदर्शन सिंह की तरफ से इसकी शिकायत पंजाब सरकार में प्रमुख सचिव विन्नी महाजन से की गई थी। शिकायती पत्र में लिखा गया कि परीक्षा के प्रश्न पत्र विरदी व्लॉगज नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हैं और वह भी पूरी तरह से सॉल्व किए हुए। जिसके बाद पंजाब बोर्ड में हड़कंप मच गया था।

88
Asianet Image

बिहार बोर्ड कक्षा10वीं का पेपर लीक
फरवरी महीनें में बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर लीक होने के मुद्दे ने सबको हैरान किया। इस कारण बोर्ड को परीक्षा को रद्द करना पड़ गया और बाद में परीक्षा ली गई थी। बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान का पेपर परीक्षा से ठीक पहले पेपर लीक हो गया। इस वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले में जमुई के तीन बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। बोर्ड ने बताया कि सामाजिक विज्ञान का पेपर जमुई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की झाझा शाखा से लीक हुआ। अब यह परीक्षा दोबारा 8 मार्च को आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें-Round-up 2021: कोरोना से माता-पिता खोने वाले बच्चों का सहारा बनीं सरकारें, पढ़ाई से परवरिश तक का उठाया जिम्मा

इसे भी पढ़ें-Round-up 2021 : इस साल की 10 तस्वीरें, किसी ने गुदगुदाया तो किसी ने इमोशनल किया, कुछ दे गईं जिंदगी की बड़ी सीख

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
योगी आदित्यनाथ
 
Recommended Stories
Top Stories