- Home
- States
- Maharastra
- ये लड़की फ्लाइट से जाती चोरी करने, इतना माल उड़या कि बन गई करोड़पति..इस खासियत से पकड़ी नहीं गई
ये लड़की फ्लाइट से जाती चोरी करने, इतना माल उड़या कि बन गई करोड़पति..इस खासियत से पकड़ी नहीं गई
मुंबई. फ्लाइट या प्लेन का नाम सुनते अमीर या बिजनेसमैन जहन में आ जाते हैं। क्योंकि यही लोग रोज इनमें सफर करते हैं। लेकिन मुंबई पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी कारनामे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह युवती फ्लाइट से चोरी करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर रोज जाती थी। जिसने चोरी में इतना माल उड़ाया कि वह देखते ही देखते करोड़पति बन गई।
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, इस हाईप्रोफाइल चोर महिला की पहचान पुलिस ने मुनमुन हुसैन उर्फ अर्चना बरुआ उर्फ निक्की के रूप में हुई है। जिसको सीनियर इंस्पेक्टर जगदीश साइल और योगेश चव्हाण की टीम ने बेंगलुरु से मंगलवार को अरेस्ट किया है। जो फ्लाइट से अलग-अलग शहरों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी।
मुनमुन एक बार में कम से कम 10 से 20 लाख रुपए से कम के गहने या कैस नहीं चुराती थी। वह देश के बड़े-बड़े शॉपिंग माल में लोगों के बैग चलते-चलते साफ कर देती थी। मुंबई पुलिस को हाथ कुछ दिन पहले महिला का एक सीसीटीवी वीडियो मिला था। जिसमें वह चोरी करते हुई दिखाई दी थी। बाद में जब इसकी जानकारी लगाई गई तो पता चला कि वह बेंगलुरु में रहती है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुनमुन एक अच्छी सिंगर है, वह मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में अपने कई शो कर चुकी है। इतना ही नहीं वह बेंगलुरु में एक आर्केस्ट्रा के लिए भी काम करती है। लेकिन उसका असली काम सिंगिंग नहीं बल्कि चोरी करना है।
बता दें कि मुनमुन की सबसे बड़ी खासियत थी कि वह चोरी की ज्वैलरी को कभी बेचती नहीं थी। वह बड़े साहूकारों के यहां उसको गिरवी रखकर उधार पैसा लेती थी। जिससे वो कभी पकड़ी ना जाए। गिरवी रखे गहनों को छुड़ाने के लिए कभी नहीं जाती थी। कभी अपनी मां तो कभी पिता की बीमारी का बहाना देकर साहूकारों से पैसा ले लेती थी।