MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में उठाइए शाही खाने का स्वाद, ट्रेन के पुराने डिब्बे को दिया ऐसा लुक कि रह जाएंगे हैरान

रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में उठाइए शाही खाने का स्वाद, ट्रेन के पुराने डिब्बे को दिया ऐसा लुक कि रह जाएंगे हैरान

नागपुर : अगर आप खाने के शौकिन हैं तो रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में आप शाही खाने का आनंद उठा सकते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway) के एक कोच के लुक को रेस्टोरेंट का रुप दिया गया है। मुंबई सेंट्रल के बाद अब नागपुर (Nagpur) रेलवे स्टेशन के बाहर यह रेस्टोरेंट बनाया गया है। इसका नाम है रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स। इस रेस्टोरेंस का इंटीरियर हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग फैमिली  के साथ पहुंच रहे हैं। इस रेस्टोरेंस को तैयार करने में लोकल संस्कृति का विशेष ध्यान रखा गया है। जिसकी ओर लोग आकर्षित हो रहे हैं। देखिए Photos...

Asianet News Hindi | Published : Feb 06 2022, 11:48 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

हल्दीराम की तरफ से यह रेस्टोरेंट खोला गया है। रेस्टोरेंस के अंदर के लुक को काफी शानदार तरीके से तैयार किया गया है। अंदर एक डाइनिंग हॉल भी है। रेस्टोरेंट में आप नॉर्थ और साउथ इंडिया फूड का स्वाद ले सकते हैं। यहां हर तरह के खाने के आईटम्स मिल जाएंगे।

26
Asianet Image

कोच के असली आकर्षण को बनाए रखने के लिए बाहर से इसके रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट में बैठने पर फ्लावर डिजाइन, लैंप आपको गजब का लुक दिखाएंगी। नागपुर में यह इस तरह का पहला रेस्टोरेंट है।

36
Asianet Image

रेलवे स्टेशन के वेस्ट साइड वाले गेट के पास बनाए गए इस कोच में एक साथ 40 लोग बैठ सकते हैं। इसमें वो सारी सुविधाएं मिल जाएंगी जो एक रेस्टोरेंट में होती हैं। यह रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहता है।
 

46
Asianet Image

रेस्टोरेंट में स्वीट कॉर्नर, सॉफ्टी कॉर्नर, पैक नमकीन की भी व्यवस्था है। रेस्टोरेंट में 52 कर्मचारी हैं, जो 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में काम करते हैं। यहां आइसक्रीम का भी आनंद उठा सकते हैं।इस रेस्टोरेंट में आने वालों की सुरक्षा की खास ख्याल रखा जा रहा है। यहां COVID-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। यह भारत में हल्दीराम के सबसे अनोखे आउटलेट्स में से एक है।

56
Asianet Image

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मुंबई के पहले रेस्तरां की सफलता ने भारतीय रेलवे को ऐसे और रेस्तरां शुरू करने के लिए बढ़ावा दिया था। रेलवे ने कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस में भी ऐसा ही एक रेस्तरां शुरू करने की योजना बनाई है और इसका नाम बोगी वोगी रखा है। कल्याण स्टेशन, लोनावाला, नेरल, चिंचवड़, मिराज और इगतपुरी सहित अन्य स्थानों पर इस तरह के और रेस्टोरेंट बनाने की योजना है। 

66
Asianet Image

रेलवे नागपुर मंडल की प्रबंधक ऋचा खरे कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। अगर यह लोगों को भाता है तो हम बाकी के जिलों में भी ऐसे ही रेस्तरां खोलेंगे। ताकि बड़ी संख्या में लोग इसका लुत्फ उठा सकें।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories