- Home
- States
- Maharastra
- मुंबई बारिश की एक तस्वीर ऐसी भी: सड़कों पर रखे गैस सिलेंडर..कई घरों में 3 दिन से नहीं जले चूल्हे तक
मुंबई बारिश की एक तस्वीर ऐसी भी: सड़कों पर रखे गैस सिलेंडर..कई घरों में 3 दिन से नहीं जले चूल्हे तक
मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई में पिछले तीन से जारी बारिश ने कई रिकॉड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को भी हल्की बारिश जारी है। मायानगरी पूरी तरह से सराबोर हो चुकी है। कई इलाकों में पानी इस कदर भर गया कि लोगों की किचन तक का सामान बह गया है। तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह लोग गैस सिंलेडर को सड़क पर स्टूल रखने को मजबूर हो गए हैं। वहीं पानी के तेज बहाव में बाइक से लेकर कई कार तक खिलौनों की तरह तैरती नजर आईं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
आर्थिक राजधानी मुंबई के निचले इलाकों में रहने वाले कई लोगों के हालात तो इतने खराब हो गए हैं कि उनके घर में पिछले दो दिन से चूल्हा तक नहीं जला है। ऐसे में बीएमसी और एनडीआरफ की टीम ने उनको खाना मुहैया कराया। क्योंकि मूसलाधार बारिश की वजह से उनकी रसोई में पानी जो घुस गया है।
मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कें समंदर बन गई हैं, जगह-जगह जाम लग गया है। यातायात भी प्रभावित हो गया है। बुधवार को सिर्फ 12 घंटे में ही मुंबई के कोलाबा इलाके में इतनी तेज बारिश हुई कि 46 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इसके अलावा सड़कों पर कार और बाइक खिलौने की तरह बहती नजर आईं।
इस तस्वीर में देखिए मुंबई में बारिश कैसा अपना तांडव मचा रही है। लोगों की किचन से लेकर बेडरूम तक पानी भर गया है। दिन रात लोग अपने घरों से पानी को बाहर निकलने में जुटे हुए हैं।
तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से मायानगरी मुंबई की सड़कें समंदर बन गईं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
पिछले 24 घंटे से एनडीआरएफ और मुंबई पुलिस लोगों की मदद करने में जुटी ई है। लेकिन हालत इतने ेबुरे हो गए हैं कि जहां भी नजर डालो वहां सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।