- Home
- States
- Maharastra
- मुंबई में आफत की बारिश...100 की स्पीड से चल रही हवाएं, खतरनाक तरीके से मचल उठा समुद्र, देखें PHOTOS
मुंबई में आफत की बारिश...100 की स्पीड से चल रही हवाएं, खतरनाक तरीके से मचल उठा समुद्र, देखें PHOTOS
मुंबई, महाराष्ट्र. मायानगरी में पिछले दिनों से लगातार बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। लैंडस्लाइड से रास्ते जाम हो गए। घरों में पानी भर गया, रेलवे ट्रैक डूबने से ट्रेनें रोकी गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 46 वर्ष बाद अगस्त में मुंबई में ऐसी बारिश हुई है। निचले इलाके डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने आगे भी इसी तरह की बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोल्हापुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश चलते नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी आपदा से निपटने एनडीआरएफ की 16 टीमें राज्यभर में तैनात की गई हैं। अकेले 4 टीमें कोल्हापुर भेजी गई हैं। पेडर रोड पर तूफानी हवाओं की वजह से पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर बिखर गया। घटनास्थल पर सीएम उद्धव ठाकरे के साथ राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे। मुंबई में 107 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे समुद्र की लहरें खतरनाक तरीके से उछाल भरने लगीं। आगे देखें कुछ तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
मुंबई में हर तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है।
रेलवे ट्रैक डूबे हुए हैं।
ऐसा है उपनगरीय रेलवे सेवा का बारिश में हाल।
निचले इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भरा हुआ है।
बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
समुद्र की लहरें खतरनाक तरीके से उछल रही हैं।
मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश में डूबी मुंबई की सड़कें।
बारिश और हवाओं के कारण लैंडस्लाइड।
मुंबई में 107 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं।
निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी।
मुंबई की सड़कें बनीं समुंदर।
एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज रही हैं।
तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ उखड़ने से भारी नुकसान।
पेड़ उखड़ने से कई वाहन क्षतिग्रस्त।