- Home
- States
- Maharastra
- इस एक बस्ती ने डाल दी मुंबई की जान आफत में, महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 50000 के पार
इस एक बस्ती ने डाल दी मुंबई की जान आफत में, महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 50000 के पार
मुंबई. कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र की हालत बेहद खराब स्थिति में है। यहां मरीजों की संख्या 50231 पहुंच गई है। इनमें 33988 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3041 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से अब तक 1635 लोग जान गंवा चुके हैं। यह तस्वीर मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती की है। इसे एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माना जाता रहा है। यहां रविवार को 27 नए मामले मिले। अकेले इसी बस्ती में अब तक 1541 केस सामने आ चुके हैं। मुंबई में संक्रमितों की संख्या 14 दिनों की अवधि में दोगुनी हो रही है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तर्क देते हैं कि देश में अचानक लॉकडाउन लागू करना गलत था। हालांकि अब उसे तुरंत नहीं हटाया जा सकता है। बता दें कि सोमवार तक देश में 24 घंटे में 6,977 नये मामले सामने आए हैं। यानी यह आंकड़ा अब 1,38,845 हो गया है। मरने वालों की संख्या भी 4,021 हो गई है। हालांकि 57,720 लोग ठीक हो चुके हैं। यह तस्वीर मुंबई की बस्ती धारावी की है। यहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है।
यह तस्वीर लॉकडाउन की विफलता को दिखाती है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोग कितने गंभीर हैं, इस तस्वीर को देखकर पता किया जा सकता है। इस बीच मुंबई में प्रशासन ने 10 डिजिटल एक्स-रे मशीनें तैयार की हैं। ताकि संक्रमितों का तेजी से पता किया जा सके।
लॉकडाउन के बीच प्रवास मजदूरों और अन्य की घर वापसी भी प्रदेश सरकारों के लिए चिंता का विषय है। यह तस्वीर मुंबई की है।
लॉकडाउन के बीच घर में मस्ती करते बच्चे। मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है।
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी ने भी संक्रमण बढ़ाने में भूमिका निभाई है।