• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • कहर बरपाने लगी है अकसर बाढ़, बचने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय

कहर बरपाने लगी है अकसर बाढ़, बचने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय

आपने कभी उन बुजुर्गों की बात सुनी है जो आसमान की ओर ताक कर, चिड़िया की आवाज सुन कर या फिर पेड़ पौधों को देख आने वाले मौसम का हाल बता देते थे। वैज्ञानिक अब उनके इस ज्ञान का इस्तेमाल कर मौसम की स्थिती का पूर्वानुमान लगाएंगे। देसी तरीकों को शामिल करने को प्रथमिकता दी जाए। ब्रिटिश एकेडमी ने रिसर्च में बताया ,ऐसे निपटे बाढ़ आपदा से

Asianet News Hindi | Updated : Aug 13 2019, 02:54 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
महाराष्ट्र: देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। मानसून ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों को बुरी तरीके से प्रभावित किया है। चार राज्यों में मौत का कुल आंकड़ा 142 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में लगभग चार लाख लोगों को रेसक्यू कर बचाया गया। कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में अबतक 26 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को आए भूस्खलन के बाद केरल के मलप्पुरम और कवलप्पारा में कीचड़ और मलबे के नीचे लगभग 50 लोगों के फंसने की आशंका है। आकड़ा बढ़ भी सकता है। कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में 20 लोग मारे गए हैं। 8 अगस्त को बाढ़ के चलते वायनाड में नौ लोगों की मौत हो गई है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ती आबादी लाखों लोगों का जीवन ऐसे मौसम के खतरे में डाल रही है जिसका पहले से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। रिसर्चरों की मानें तो, जलवायु में परिवर्तन को समझने के लिए प्राकृतिक संकेतों को देखना होगा और समझना होगा। इन सबका इस्तेमाल कर शहरों में रहने वालों को मौसम की चरम स्थिति के बारे में आगाह किया जा सकता है। शहरों के लोग अकसर ऐसे पूर्वानुमानों को नहीं मानते हैं। यह बातें ब्रिटिश एकेडमी के जर्नल में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट में कही गई है।
25
Asianet Image
रिसर्च के लिए घाना(अफ्रीका) के 21 ग्रामीण और शहरी इलाके में रहने वाले 1050 लोगों से बात की गई। रिसर्चरों ने ऐसे प्राकृतिक संकेतों की सूची बनाई जिन्हें गांव में बाढ़, सूखा या फिर तापमान में बदलाव का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बारिश का रूप, चींटियों का व्यवहार, कुछ विशेष चिड़ियों का दिखना, बाओबाब पेड़ में फूल लगना और गर्मी की तीव्रता शामिल हैं। सारे ग्रामीण संकेतों को शहरों तक नहीं पहुंचाया जा सकता लेकिन कुछ ऐसे हैं जो दोनों जगहों के वातावरण के लिए उपयुक्त हैं जैसे कि बादल, गर्मी और पेड़।
35
Asianet Image
रिसर्च में एक अनुमान लगाया गया कि 2050 तक 30 लाख से ज्यादा लोग भारी बारिश के कारण बाढ़ के खतरे का सामना कर सकते हैं क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रत्याशित मौसम के खतरे बढ़ते जा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन कराने वाले कार्बन को ना रोका गया तो इसके खतरों में बाढ़ और पानी की कमी के साथ ही भारी गर्मी और बिजली का गुल होना भी शामिल है।
45
Asianet Image
रिसर्चरों का कहना है कि आने वाले सालों में बाढ़ का खतरा ज्यादा से ज्यादा होता जाएगा और इसके बारे में पहले से अनुमान लगाना मुश्किल होता जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि देसी तरीकों को शामिल करने को प्रथमिकता दी जाए। तंजानिया, जिम्बावे, म्यांमार और इथियोपिया जैसे देशों में लोग इन तरीकों का इस्तेमाल कर बाढ़ या सूखे की थाह लगा लेते हैं।
55
Asianet Image
इन देसी तरीकों को वैज्ञानिक रिसर्च के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही रिसर्च में यह भी कहा गया है कि लोगों का जीवन पर्यावरण के कारण होने वाले बदलावों का सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहा है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories