- Home
- States
- Maharastra
- नये साल की पार्टी के बीच छत पर पहुंच गई 19 साल की लड़की, वहां देखा कुछ ऐसा कि होश उड़ गए
नये साल की पार्टी के बीच छत पर पहुंच गई 19 साल की लड़की, वहां देखा कुछ ऐसा कि होश उड़ गए
मुंबई, महाराष्ट्र. कोरोना के मद्देनजर नये साल की पार्टियों पर पाबंदी के बावजूद एक जगह युवाओं ने गुपचुप तरीके से पार्टी रखी। यहां खूब जमा छलकाए गए। लेकिन इस बीच 19 साल की एक लड़की के मर्डर का भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लड़की ने बिल्डिंग की छत पर एक कपल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे डरकर लड़की को कपल ने पहले टॉर्चर किया और फिर छत से नीचे फेंक दिया। लड़की का नाम 19 साल की जान्हवी कुकरेजा है। आरोपियों के नाम 22 साल के जोगधंकर और 19 साल की दीपा पडंकर के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने माना कि उन्होंने ही जान्हवी की हत्या की। इस बीच मृतका की मां ने बगैर परमिशन पार्टी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
खार पुलिस के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गजानन काबुल ने बताया कि यह पार्टी खार पश्चिम की एक बिल्डिंग की छत पर रखी गई थी। यहां कई युवक-युवती पहुंचे थे। माना जा रहा है कि जान्हवी और आरोपियों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ, इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया।
पुलिस ने जांच में पाया कि पार्टी में ज्यादातर लोगों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने कहा कि पाबंदी के बावजूद पार्टी करने वालों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को जान्हवी की लाश खून से लथपथ मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जान्हवी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई थी।
हालांकि जांच में जोगधंकर को जान्हवी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर जान्हवी भड़क उठी थी।
जांच में सामने आया है कि झगड़े के बाद जान्हवी छत से नीचे उतर रही थी। पीछे-पीछे जोगधंकर और दीपा भी सीढ़ी उतरने लगे। यहां बहस होने पर दोनों ने बाल पकड़कर जान्हवी को मारा। फिर नीचे धक्का दे दिया।