- Home
- States
- Madhya Pradesh
- 57 साल की प्रेमिका ने सौतन के सामने रखा प्रस्ताव, 'तुम मुझे पति दो, मैं तुम्हे सारी प्रॉपर्टी दूंगी'
57 साल की प्रेमिका ने सौतन के सामने रखा प्रस्ताव, 'तुम मुझे पति दो, मैं तुम्हे सारी प्रॉपर्टी दूंगी'
भोपाल, मध्य प्रदेश. साथ में सरकारी नौकरी करते-करते 57 साल की एक विधवा को अपने से 12 साल छोटे शख्स से प्यार हो गया। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसी बीच लॉकडाउन हो गया और दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया। जब दोनों को समझ में आया कि उनके बीच प्यार है, तो प्रेमी से ज्यादा प्रेमिका मिलने को मचल उठी। वो सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी की पत्नी को जब इनकी प्रेम कहानी का पता चला, तो मानों उसके पैरों तले से जमीन ही घिसक गई। उसने पति की प्रेमिका के बहू-बेटे को बुलाया। लेकिन प्रेमिका नहीं मानी। उसने प्रेमी की पत्नी के आगे शर्त रखी दी कि वो अपने पति पर से अपना हक छोड़ दो। इसके बदले में वो सारी प्रॉपर्टी दे देगी। मामल फैमिली कोर्ट में पहुंचा। पुलिस और काउंसलर की काफी समझाइश के बाद प्रेमिका अपने घर जाने को राजी हुई। अब इस मामले में ऑनलाइन काउंसिलिंग चल रही है। बताते हैं कि प्रेमिका के पति की 10 साल पहले मौत हो गई है। बेटे की शादी करने के बाद महिला खुद को अकेला महसूस करने लगी थी। इसी बीच उसका अपन सहकर्मी से प्यार हो गया। महिला रचना नगर में रहती है, जबकि उसका प्रेमी चूनाभट्टी इलाके में।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बताते हैं कि जब महिला प्रेमी के घर पहुंची, तो प्रेमी की पत्नी को इसका अंदाजा नहीं था। वो चाय बनाने किचन में गई। जब वापस लौटी, तो देखा कि दोनों एक-दूसरे की बाहों में बैठै हैं। इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
(आगे पढ़िये कुछ अलग तरह की प्रेम कहानियां..)
यह कहानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है। यहां बुढ़ापे में शादी करने की सनक 77 साल के एक शख्स को काफी महंगी पड़ गई। उसने विज्ञापन दिया। विज्ञापन देखकर 45 साल की एक महिला सामने आई। उसने बुजुर्ग से मिलकर शादी की इच्छा जताई। 4 दिसंबर, 2016 को मुख्यमंत्री विधवा एपं परित्यक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों की शादी हो गई। थोड़ा-थोड़ा करके दुल्हन अपने पतिदेव के साथ रही और फिर एक दिन 40 लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। बता दें कि सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं। पत्नी के निधन के बाद से वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे। एक दिन उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया। यह महिला उनके संपर्क में आई। उसने अपना नाम आशा बताया। उसने सागर(मप्र) का एक पता दिया और मिलने बुलाया। पस्टारिया वहां जाकर महिला से मिले। फिर शादी कर ली। शादी के बाद महिला बिलासपुर आकर अलग-अलग समयों में अपने पति के साथ रही। हालांकि बाद में महिला को पकड़ लिया गया।
यह कहानी रायपुर की है।यहां पिछले दिनों 73 साल के दूल्हे ने 67 साल की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए थे। यह अनोखी शादी कवर्धा जिले के खैरझिटी कला गांव में हुई थी। बुजुर्ग सुकाल निषाद और गौतरहिन बाई पिछले 50 साल से साथ रह रहे थे। दोनों की दिल ख्वाहिश थी कि उनकी भी एक दिन शादी हो। बस इसी इच्छा को पूरी करने के लिए उनके बच्चों ने अपने माता-पिता की शादी करा दी।
यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर का है। यहां पिछले दिनों शादीशुदा महिला ने अपना प्यार हासिल करने अपने दो बेटों कान्हा (2 साल) और मुरली (2 माह) का गला घोंट दिया था। फिर लाशें टॉयलेट में छुपा दी थी। रंजीता नामक इस महिला ने अपनी 5 साल की बेटी आंचल का भी गला दबाने की कोशिश की थी। लेकिन वो छूटकर भाग गई और कहीं छुप गई।
प्यार का यह शॉकिंग मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। शहर के नेवई थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने जब अपने पति को बिस्तर पर एक पुरुष दोस्त के संग देखा, तो उसके होश उड़ गए। पुरुष लड़कियों की तरह बर्ताव कर रहा था। बता दें कि महिला एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर पद पर है। वहीं उसका पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। एक दिन जब में अपने ऑफिस जल्दी घर आई, तो देखा कि पति बेडरुम में अपने एक पुरुष दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।