MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • पटवारी को हुआ किसी 'पटवारिन' से प्यार, तो पत्नी भी दे बैठी 8 साल छोटे युवक को दिल, शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री

पटवारी को हुआ किसी 'पटवारिन' से प्यार, तो पत्नी भी दे बैठी 8 साल छोटे युवक को दिल, शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री

सतना, मध्य प्रदेश.मध्य प्रदेश के सतना में एक पटवारी की छत से गिरकर हुई मौत में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पटवारी दुर्घटनावश छत से नहीं गिरा था, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य की मदद से नीचे फेंक दिया था। इस घटना के पीछे अवैध संबंधों की कहानी सामने आई है। पटवारी का किसी और से रिश्ता बन गया था। इसकी भनक पत्नी को लग चुकी थी। पति से चिढ़कर बैठी पत्नी को भी 8 साल छोटे एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति का रास्ते से हटाने का यह षड्यंत्र रचा था। हालांकि पत्नी इसे दुर्घटना बताकर दु:ख जता रही थी। लेकिन पुलिस ने सारे राज़ खोल दिए। एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने घटना का रिक्रेएशन कराया था। जांच में सामने आया कि छत से नीचे फेंकने के बाद पटवारी पर पत्थर भी पटका गया था। बता दें कि पटवारी संदीप सिंह संतोषी बिहार कॉलोनी में दो मंजिला मकान में ऊपर किराये से रहता था। आरोपी पत्नी प्रियंका दो बेटियों की मां है। मृतक सगौनी हल्का में पटवारी था। घटना एक जून की है।  

Asianet News Hindi | Updated : Jun 11 2020, 01:38 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

पुलिस को इस घटना पर पहले से ही शक था। यह देखते हुए एसपी रियाज इकबाल खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्हेांने घटना का रिक्रिएशन कराया। जांच में सामने आया कि पटवारी के किसी महिला पटवारी से संबंध थे। उसका पटवारी के घर आना-जाना था। इसे लेकर कपल के बीच अकसर झगड़ा होता था। पटवारी पत्नी को मारता था। आरोपी महिला ने बताया कि कई बार उसका पति अपने ही घर में महिला के संग आपत्तिजनक हालत में मिला था। विरोध करने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते थे। मृतक ने तलाक के लिए आवेदन दे रखा था। प्रियंका तलाक के बदले 20 लाख रुपए मांग रही थी।

25
Asianet Image

आरोपी महिला ने बताया कि संदीप ने अपनी प्रेमिका के संग उसकी हत्या का प्लान बनाया था। लेकिन इसकी भनक उसे पता चल गई। इसके बाद उसने अपने परिचित(प्रेमी) अनूप और उसके दोस्त सनी की मदद से संदीप को रास्ते से हटा दिया। पटवारी की दो बेटिया हैं, जो बोंनाजा स्कूल में पढ़ती हैं। जब प्रियंका बच्चियों को छोड़ने स्कूल जाती थी, तभी उसकी मुलाकात अनूप से हुई थी। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसका झुकाव अनूप की ओर हो गया था।

35
Asianet Image

घटनाक्रम के अनुसार 30 मई की रात 11 बजे संदीप खाना खाकर मोबाइल पर किसी से बात करते हुए छत पर टहल रहा था। इसी बीच अनूप(21) और उसका दोस्त सनी(20) घर में घुस आए। प्रियंका उन्हें लेकर छत पर गई। संदीप ने उन्हें देख लिया और भागने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने उसे पकड़कर छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद दोनों नीचे गए और संदीप के सिर पर पत्थर पटक दिया। साजिश के तहत प्रियंका अपने मकान मालिक को लेकर संदीप को ढूंढने निकली। उसने बताया कि संदीप गायब है। आगे पढ़िए पंजाब की दो शॉकिंग क्राइम स्टोरी..

45
Asianet Image

यह मामला पटियाला का है। पत्नी से लगातार नाराज चल रहे पति ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। आरोपी गंगा कुमार पत्नी सरोज के साथ राजपुरा में पंजाबी एनक्लेव में रहता था। घटना मंगलवार की है। महिला और उसके बच्चे की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका सरोज के भाई सूरज ने बताया कि उसकी बहन का इलाज चल रहा था। मंगलवार को वो मायके में दवा लेने आई थी। जीजा बहन के इलाज पर पैसे खर्च नहीं करता था। आगे पढ़ें जब मां बनी हत्यारी..

55
Asianet Image

दिल दहलाने वाला यह मामला जालंधर का है। यहां शाहकोट कस्बा के सोहल जागीर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक मां ने अपने 6 साल के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके पीछे पारिवारिक झगड़ा बताया जाता है। बच्चे के दादा अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी चरणजीत कौर और बहू कुलविंदर के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद बहू पोते को लेकर कमरे में चली गई। उसने कमरा बंद करके चाकू से अपने ही बेटे को मार डाला। घटना के बाद बौखलाई महिला ने छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुलविंदर का पति इटली में है। आरोपी को भी इटली जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते वो नहीं जा पाई।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories