- Home
- States
- Madhya Pradesh
- पहले कॉलर पकड़ी, फिर बरसाए थप्पड़; CAA का समर्थन कर रहे लोगों पर यूं निकला कलेक्टर का गुस्सा
पहले कॉलर पकड़ी, फिर बरसाए थप्पड़; CAA का समर्थन कर रहे लोगों पर यूं निकला कलेक्टर का गुस्सा
राजगढ़. मध्यप्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों और पुलिस में झड़प हो गई। यहां CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की खबरे भी सामने आ रही
| Published : Jan 19 2020, 06:39 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो जारी किया है, इसमें राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा युवकों को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ हाथापाई भी की। उनके बाल भी खींचे गए।
26
शिवराज सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा। आज राजगढ़ में डे. कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से #CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चाँटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता। क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?''
36
कौन हैं प्रिया वर्मा? : प्रिया वर्मा ने 2014 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की। इसके बाद वे भैरवगढ़ जेल में जेलर बनीं। यहां वे 6 महीने तक पदस्थ रहीं। प्रिया वर्मा 2015 में डीएसपी बनी थीं।
46
इसके बाद उन्होंने 2017 में प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बनीं।
56
क्या है नागरिकता कानून?: भारत में पिछले साल के आखिरी में नागरिकता कानून पास हुआ था, इस कानून के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले प्रताड़ित हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और ईसाइयों को नागरिकता देने का प्रावधान है।
66
इस कानून के विरोध में भारत के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, प बंगाल, असम, दिल्ली में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी देखने को भी मिले।