- Home
- States
- Madhya Pradesh
- रो रही मां से बचपन में कहा- मैं उड़ाऊंगी लड़ाकू विमान;ऐसा करने वाली ये बेटी बनी देश की पहली महिला पायलट
रो रही मां से बचपन में कहा- मैं उड़ाऊंगी लड़ाकू विमान;ऐसा करने वाली ये बेटी बनी देश की पहली महिला पायलट
रीवा (मध्य प्रदेश). अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन सात महिलाओं को सौंप दिया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उनके साथ थीं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रही। आईए जानते हैं राष्ट्रपति ने किन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवनि चतुर्वेदी, भावना कांत व मोहना सिंह को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। भारतीय वायुसेना में महिलाओं के लिए फाइटर स्ट्रीम खोले जाने के बाद इन तीनों को फाइटर स्क्वाड्रन में प्रयोग के तौर पर शामिल किया गया। 2018 में मिग-21 में अकेले उड़ान भरने के बाद तीनों पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। हम आपको बताते हैं अवनि चतुर्वेदी के बारे में...
| Published : Mar 08 2020, 08:00 PM IST / Updated: Mar 08 2020, 10:25 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin