- Home
- States
- Madhya Pradesh
- हनी ट्रैप की 'हसीना' जो मुस्कराई, तो जेलर भूल गए अपनी ड्यूटी...फिर सामने आई एक चौंकाने वाली तस्वीर
हनी ट्रैप की 'हसीना' जो मुस्कराई, तो जेलर भूल गए अपनी ड्यूटी...फिर सामने आई एक चौंकाने वाली तस्वीर
इंदौर, मध्य प्रदेश. देश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में जिला जेल में बंद आरोपी श्वेता विजय जैन के साथ जेलर केके कुलश्रेष्ठ के फोटो ने हड़कंप मचा दिया है। जेल मैन्युअल के हिसाब से जेलर को किसी महिला कैदी के साथ इस तरह अकेले में मिलने की मनाही होती है। लेकिन फोटो मे साफ देखा जा सकता है कि जेलर महिला आरोपी से बिंदास बात कर रहे हैं। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद जांच बैठा दी गई है। गुरुवार को जेल डीआईजी संजय पांडे अचानक जेल में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं मिलीं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इसकी भनक पहले से ही जेल प्रबंधन को लग चुकी थी, लिहाजा व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई थीं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में इस हनी ट्रैप का खुलासा हुआ था। पकड़ी गई श्वेता और अन्य खूबसूरत बलाओं ने कई नेताओं-मंत्रियों, IAS और IPS को अपने मोहपाश में फांस रखा था। इस मामले का खुलासा इंदौर नगर निगम के एक इंजीनियर की शिकायत पर हुआ था। हालांकि इसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। पढ़िए पूरा मामला...
- FB
- TW
- Linkdin
)
जेल मैन्युअल के हिसाब से जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, मोबाइल, हिडन कैमरे प्रतिबंधित हैं। ऐसे में ये फोटो कैसे खींचे गए...इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जेलर केके कुलश्रेष्ठ इसे साजिश बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि जेलर की कुछ अफसरों से पटरी नहीं बैठती। इस बीच डीआईजी संजय पांडे ने सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे को फोटो वाले मामले में आठ दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
जानकारी के अनुसार जेल में अफसर ही मोबाइल ले जा सकते हैं। यह फोटो वीडियो से काटा गया है। यानी किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। यह करीब डेढ़ महीने पहले बनाया गया था, लेकिन इसे अब वायरल किया गया। चूंकि डेढ़ महीने बाद CCTV फुटेज भी नहीं मिलेंगे, इसलिए यह वीडियो किसने बनाया, पता करना मुश्किल है।
इस हनी ट्रैप मामले में आरती दयाल (29), मोनिका यादव (18), श्वेता जैन पति विजय जैन(39), श्वेता जैन पति स्पनिल जैन (48), और बरखा सोनी (34) को पुलिस ने अरेस्ट किया गया था।
इन महिलाओं ने कई नामों का खुलासा किया था। इनमें एक पूर्व दिवंगत सीएम, उस समय के मंत्री सहित कांग्रेस-भाजपा के 6 बड़े नेता, 4 IPS और 5 IAS शामिल थे।
बरखा सोनी भटनागर: वर्ष 2014 से यह सेक्स रैकेट से जुड़ी है। इसने अमित सोनी नामक शख्स से दूसरी शादी की है। दोनों एग्रीकल्चर से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करते हैं।
आरती दयाल: इसने पति पंकज के खिलाफ छतरपुर के सिविल लाइन थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। आरती छतरपुर में भी कइयों को ब्लैकमेल कर चुकी थी।
श्वेता विजय जैन ने 2015 में एक कंपनी शुरू की थी। इसे लग्जरी लाइफ जीने का शौक रहा है