- Home
- States
- Madhya Pradesh
- MP की सियासत के किंगमेकर सिंधिया बने मोदी टीम में मंत्री, विदेश से नौकरी छोड़ शुरू की थी राजनीति
MP की सियासत के किंगमेकर सिंधिया बने मोदी टीम में मंत्री, विदेश से नौकरी छोड़ शुरू की थी राजनीति
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली। दूसरे नंबर पर भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई गई। इसके बाद मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराकर शिवराज सरकार बनवाकर किंगमेकर बने सिंधिया को मोदी सरकार ने इनाम दिया है, अब वह मंत्रिमंडल में केंद्रीय मिनिस्टर बन गए हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्कूल एजुकेशन मुंबई से की हुई है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए। जहां पर उन्होंने 1993 में हावर्ड यूनिवर्सिटी से इकॉनमी में डिग्री ली। पढ़ाई खत्म करने के बाद सिंधिया ने अमेरिका के लिंच, संयुक्त राष्ट्र न्यूयार्क और मार्गेन स्टेनले में करीब चार साल तक काम किया।
राजनीति में कदम रखने से पहले ही 23 साल की उम्र में 12 दिसंबर 1994 में सिंधिया की प्रियदर्शिनी राजे से विवाह हो गया। प्रियदर्शनी बड़ौदा के गायकवाड़ घराने की राजकुमारी हैं। वह दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत औरतों में शुमार की जा चुकी हैं। ज्योतिरादित्य के दो बच्चे हैं अनन्या और महाआर्यमन सिंधिया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के शख्सियत है। वह अपनी गाड़ी में एयरकंडीशन्ड चलाना पसंद नहीं करते हैं और कभी चलाते भी नहीं है। सिंधिया वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन हैं। सिंधिया के बारे में कहा जाता है कि बाल की खाल निकालकर ही कोई अगला कदम उठाते हैं।
स्कूल के दिनों में ज्योतिरादित्य को शूटिंग और तीरंदाजी बहुत पसंद थी। माधवराव सिंधिया की तरह ही ज्योतिरादित्य को भी क्रिकेट का काफी शौक है। 10-12 साल की उम्र से ही उन्हें कार रेसिंग का शौक लगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया सियासत में पिता के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। वह कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में आकर मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं।सिंधिया से पहले उनके राजघराने से उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। जबति दोनों बुआ वसुंधरा राजे सिंधिया व यशोधरा राजे सिंधिया मौजूदा समय में भाजपा से जुड़ी हुई हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का आशियाना पूरी दुनिया में खास है। वे 1874 में यूरोपियन शैली में बने शानदार महल जयविलास पैलेस में रहते हैं। इस शाही महल में कुल 400 कमरें हैं। महल की छतों पर सोना लगा हुआ है।