- Home
- States
- Madhya Pradesh
- खुद को नेता-समाजसेवी और योगाचार्य बताने वाली लेडी की आईं शर्मनाक करतूतें, कांड ऐसे कि उड़े लोगों के होश
खुद को नेता-समाजसेवी और योगाचार्य बताने वाली लेडी की आईं शर्मनाक करतूतें, कांड ऐसे कि उड़े लोगों के होश
सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्योंकि एक हाई प्रोफाइल (high profile) सेक्स रैकेट (sex racket) का खुलासा किया है। इस रैकेट को एक समाज सेविका चला रही थी। जो चुनाव भी लड़ चुकी है। साथ ही वह कई सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी है। जब पुलिस ने उसकी करतूत सामने लाकर रखी तो लोगों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पढ़िए इस शातिर महिला की पूरी हिस्ट्री...
| Published : Nov 08 2021, 05:15 PM IST / Updated: Nov 08 2021, 05:40 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, इस रैकेट की मुख्य सरगना अनुपमा तिवारी (Anupama Tiwari) है। जो कि सीहोर में रहती है और खुद को सोशल मीडिया प्रोफाइल में समाजसेवी और शिवसेना (shiv sena leaders) की महिला प्रदेश प्रमुख बताती है। इतना ही नहीं वह अपने आप को एक पत्रकार, योगाचार्य और नेता बताती है। हाल ही में उसे जिले के अपर कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में सम्मानित भी किया था।
बता दें कि जब पुलिस ने देर रात उसके मकान में रेड डाली तो वहां उसकी असलियत सामने आ गई। जिसे वह एक आश्रम बताती थी वह एक अय्याशी का अड्डा निकला। जहां पर अय्याशी के सारे इंतजाम थे। मंहगे सोफे से लेकर मसाज बेड और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी लगी हुई थीं। महिला अपने घर के तीन कमरों में सेक्स रैकेड चला रही थी।
इस खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अनुपमा तिवारी साल 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। वह मध्यप्रदेश शिवसेना गोजन कल्याण संघ की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। सरगना साहित्य साधना मंच से भी जुड़ी है। वह खुले मंचों से अपने भाषण में बोलती थी कि देश में हैवान घूम रहे हैं, जिनके चलते बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
बता दें कि पुलिस ने जिन लड़कियों को रंगेहाथ पकड़ा है वह भोपाल से आई हुईं थीं। जिस मैनेजर को पकड़ा है वह खुद एक महिला है और उसका नाम इंदुलता है। बताया जाता है कि इंदुलता भोपाल से लड़िकयों को लेकर आती थी। एक घंटे का हर ग्राहक से 500 रुपए चार्ज किया जाता था।
रैकेट की मुख्य सरगना अनुपमा मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली है। सीहोर में उसका ससुराल है। वह पहले इंदौर में रहती थी, लेकिन कुछ दिन से सीहोर में थी। दो साल पहले 2018 में उसके पति का निधन हो चुका है। पुलिस ने उसके पास से दो कारें और नशे की सामग्री जब्त की है।