- Home
- States
- Madhya Pradesh
- शॉकिंग CRIME: सालभर की बेटी का मर्डर करके उसकी लाश पति के सामने रखकर छत से जा कूदी मां
शॉकिंग CRIME: सालभर की बेटी का मर्डर करके उसकी लाश पति के सामने रखकर छत से जा कूदी मां
भोपाल, मध्य प्रदेश. किसी बात पर हुई मामूली-सी बहस के बाद एक महिला ने अपनी सालभर की बेटी का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद बच्ची की लाश पति के कमरे के बाहर रखकर खुद छत से कूद गई। घटना गुरुवार को बैरागढ़ में हुई। आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिससे एक मां इतनी निर्दयी बन गई और फिर खुद भी अपनी जान दे दी, पुलिस के लिए अभी पहेली बना हुआ है। बैरागढ़ थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि निवासी मनोज यादव पुणे स्थित आईबीएम कंपनी में सॉफ्टेवर इंजीनियर हैं। लॉकडाउन के कारण वे अभी यहां रुके हुए हैं। उनका घर बैरागढ़ स्थित सर्वोदय कॉलोनी, सीटीओ में है। गुरुवार को उनकी पत्नी अर्चना यादव ने अपनी मासूम बेटी निक्की की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया।
| Published : Apr 24 2020, 09:34 AM IST / Updated: Apr 24 2020, 09:38 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
तीन साल पहले हुई थी शादी: मनोज और अर्चना की तीन साल पहले शादी हुई थी। वे अपनी बेटी के साथ पुणे में रहते हैं। वे होली मनाने भोपाल अपने घर आए हुए थे, तभी लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए और पुणे नहीं जा सके। यहां मनोज के माता-पिता, छोटा भाई, भाई की पत्नी और भांजी रहते हैं। मनोज ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वो फर्स्ट फ्लोर स्थित अपने कमरे में ऑनलाइन काम कर रहा था। तभी अर्चना ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, देखा अर्चना ने निक्की को जमीन पर रखा और भागते हुए छत पर चली गई।
हॉस्पिटल में मिली पत्नी की सुसाइड की जानकारी: मनोज अपनी बच्ची को लेकर फौरन बैरागढ़ हॉस्पिटल पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मनोज को खबर मिली कि अर्चना छत से कूद गई है और उसकी मौत हो गई है।
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की मौत दम घुटने से हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका तकिये से गला दबाया गया।
मनोज ने कहा कि अर्चना पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। वो जरा-सी बात पर नाराज हो जाती थी। पुणे में भी कई बार उसका ऐसा बर्ताव देखने को मिला।
गुरुवार को किसी बात पर दम्पती में बहस हुई, तो अर्चना ने गुस्से में कहा कि वो बच्ची को मारकर अपनी जान दे देगी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनोज कुछ समय पहले अपने गांव गया था, अर्चना इसी बात को लेकर नाराज थी। मनोज की मां कांता यादव ने इसकी पुष्टि की।