MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • मोदी कैबिनेट में ये मंत्री है सबसे अमीर, जानिए किसका नंबर दूसरा-तीसरा..इनके पास सिर्फ 6 लाख की संपत्ति

मोदी कैबिनेट में ये मंत्री है सबसे अमीर, जानिए किसका नंबर दूसरा-तीसरा..इनके पास सिर्फ 6 लाख की संपत्ति

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। जिसमें 43 सांसदों को शपथ दिलाई गई।  शपथ समारोह के करीब दो घंटे बाद मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए। पीएम मोदी की नई टीम में पहली बार से इस बार कम मंत्री करोड़पति हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2014 वाली केंद्र सरकार में 91.3% करोड़पति मंत्री थे। वहीं इस बार सिर्फ 89.5% मंत्री करोड़पति हैं। आइए जानते हैं कि इस बार सबसे अमीर मंत्री कौन है...
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 08 2021, 01:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

कैबिनेट मिनस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर के उस राजघराने से आते हैं, जिनके पास धन-दौलत और प्रभुत्व, प्रभाव का कोई ओर-छोर नहीं है। जितने वह अमीर हैं उसी वैसा ही शाही अंदाज का कद उनका राजनीति में है। ज्योतिरादित्य मोदी नई कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 379 करोड़ की संपत्ति है। उनको यह धन-दौलत पुरुखों से मिली हुई है। उनके पास करोड़ों रुपए की जूलरी और अन्य संपत्तियां हैं। ग्वालिय स्थित जयविलास पैलेस की ख्याति देश-दुनिया में फैली हुई है। इस महल की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। यूपीए के शासनकाल में ज्योतिरादित्य अमीरी की लिस्ट में टॉप थे।

24
Asianet Image

मोदी कैबिनेट में दूसरे सबसे अमीर मंत्रियों में पीयूष गोयल का नाम आता है। जो वर्तमान में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्सटाइल के मिनस्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह 95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 
 

34
Asianet Image

वहीं मोदी मंत्रिमंडल की नई टीम में तीसरा नाम केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का आता है। जिनके पास  87.77 करोड़ की संपत्ति है। वह महाराष्ट के मुख्यमंत्री भी  रह चुके हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार में उनको माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
 

44
Asianet Image

अब तक बात हम मोदी टीम के नई मंत्रियों की अमीरी की बात कर थे, अब हम उनके बारे में बताते हैं जिनके पास सबसे कम संपत्ति है और वह पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। वह मंत्री ओडिशा से बीजेपी महिला सांसद प्रतिमा भौमिक हैं। जिनके बास महज 6.42 लाख की संपत्ति है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories