Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • मर्डर मिस्ट्री: मॉडल ने हाथ पे गुदवाया था उसके नाम का टैटू, फिर भी दूर नहीं हुआ शक

मर्डर मिस्ट्री: मॉडल ने हाथ पे गुदवाया था उसके नाम का टैटू, फिर भी दूर नहीं हुआ शक

मध्य प्रदेश की एक जानी-मानी मॉडल का उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से मर्डर कर दिया। सैलून चलाने वाला अशरफ प्रेमिका खुशी के खुले विचारों से नाखुश था।

Asianet News Hindi | Updated : Jul 15 2019, 03:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image
छिंदवाड़ा. सुपर मॉडल बनने की ख्वाहिश लेकर मुंबई का रुख करने वाली 19 साल की एक लड़की खुशी परिहार का उसके ही बॉयफ्रेंड अशरफ शेख ने बेरहमी से मर्डर कर दिया। मॉडल के खुले विचार उसके प्रेमी के सीने में जलन पैदा करते थे। वो लगातार टोका-टाकी भी करता आ रहा था। लेकिन जब मॉडल ने बंदिशें स्वीकार नहीं कीं तो प्रेमी ने उसकी जान ले ली।
24
Asianet Image
मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली खुशी की अपने परिवारवालों से भी पटरी नहीं बैठती थी। लिहाजा वो नागपुर में रहने लगी थी। खुशी 2019 में 'मिस इंडिया कांटेस्ट' में टॉप फाइनिलिस्ट में पहुंची थी। नागपुर पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह पांढुर्ना-नागपुर हाईवे पर खुशी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद पहचान छुपाने पत्थर से चेहरा कुचल दिया गया था।
34
Asianet Image
अशरफ शेख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने माना कि वो खुशी के कैरेक्टर को लेकर नाखुश था। खुशी 12 जुलाई को अशरफ शेख के साथ उसकी कार में घूमने निकली थी। जब वे दोनों सावनेर रोड से पांढुर्ना हाईवे की तरफ जा रहे थे, तभी गाड़ी में ही दोनों के बीच बहस हो गई थी। अशरफ ने गाड़ी में ही खुशी के साथ मारपीट कर दी। फिर गुस्सा बढ़ने पर मर्डर कर दिया।
44
Asianet Image
शनिवार की सुबह केलोद थाना क्षेत्र में खुशी की लाश मिली थी। पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से खुशी की शिनाख्त की। पुलिस ने 10 घंटे में ही अशरफ को दबोच लिया। अशरफ कट जोन नाम से सैलून चलाता है। वहीं उसके पिता अफसर शेख उर्फ अफसर अंडा एक बड़ा गांजा विक्रेता है। वो कई बार जेल जा चुका है। खुशी ने अपने हाथ और छाती पर टैटू बनवाए थे। छाती के टैटू में क्वीन और हाथ के टैटू पर अंग्रेजी में ‘खुशी और आशू’ एक साथ लिखा हुआ था। टैटू से ही पुलिस को खुशी की शिनाख्त हुई।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories