- Home
- States
- Madhya Pradesh
- जिंदा मत छोड़ना...चिल्लाते हुए 6 किसानों पर जानवरों की तरह टूट पड़े 500 लोग...एक को मार डाला और...
जिंदा मत छोड़ना...चिल्लाते हुए 6 किसानों पर जानवरों की तरह टूट पड़े 500 लोग...एक को मार डाला और...
मनावर. मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 5 किसानों और उनके ड्राइवर को लाठी-पत्थरों से बुरी तरह पीटा। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भीड़ ने किसानों की दो कारों में तोड़फोड़ की। घटना धार जिले के तिरला इलाके के खड़किया गांव की है। पीड़ित उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव के रहने वाले हैं। 5 मजदूरों से अपना एडवांस रुपया लेने उनके गांव पहुंचे थे, जहां रुपए नहीं देने का मन बना चुके मजूदरों ने बच्चा चोरी करने की अफवाह फैला दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में जांच करते हुए 30 से 40 आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं घायलों से मिलने पहंचे स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मृत व्यक्ति को सरकार 2 लाख का मुआवजा देगी। जबकि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
| Published : Feb 06 2020, 11:18 AM IST / Updated: Feb 06 2020, 12:12 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin