- Home
- States
- Madhya Pradesh
- MBA गर्ल की स्टाइल पर फिदा है पूरा शहर, बीच सड़क पर लोगों से हाथ जोड़कर कर रही एक गुजारिश
MBA गर्ल की स्टाइल पर फिदा है पूरा शहर, बीच सड़क पर लोगों से हाथ जोड़कर कर रही एक गुजारिश
इंदौर. (मध्य प्रदेश). इंदौर शहर में इस समय एक मैनेजमेंट छात्रा शुभी जैन की चर्चा हर कोई कर रहा है। वह डांस करते हुए लोगों को ट्रैफिक रूल्स के लिए जागरुक कर रही है। लोग उसकी स्टाइल और अनोखे अंदाज पर इस कदर फिदा हैं कि वह जहां भी खड़ी होती है लोगों की वहां भीड़ लग जाती है। सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
| Updated : Nov 20 2019, 01:53 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
शुभी जैन पुणे के सिम्बॉयसिस कॉलेज की स्टूडेंट हैं। वह वहां से मैनेजमेंट (MBA) की पढ़ाई कर रहीं हैं।
25
शुभी मूल रुप से एमपी के बीना शहर की रहने वाली हैं। वह फिलहाल 10 की छुट्टी पर इंदौर शहर के लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरुक करने के लिए आई हैं।
35
शुभी सड़क पर लोगों को हाथ जोड़कर हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की सलाह देती हैं। वह हेलमेट पहनकर चलने वालों को देती हैं धन्यवाद, तो नियम तोड़ने वालों को प्यार भरे अंदाज में समझाती हैं।
45
शुभी जैन, इंदौर पुलिस के साथ वॉलंटियर की तरह काम कर रहीं।
55
शुभी के बेहतर काम को देखकर इंदौर के एडीजी वरुण कपूर उनको सम्मानित भी कर चुके हैं। शुभी का कहना है कि इसके पीछे उनका सिर्फ़ एक उद्देश्य है कि लोग ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें