MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • ये कैसी पत्नी: कसाइयों से पति के करवा दिए 7 टुकड़े, एक आंसू भी नहीं आया, बोली-उसे मारना मेरी मजबूरी थी

ये कैसी पत्नी: कसाइयों से पति के करवा दिए 7 टुकड़े, एक आंसू भी नहीं आया, बोली-उसे मारना मेरी मजबूरी थी

इंदौर (मध्य प्रदेश). इंदौर जिले में 5 फरवरी को अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाली बीबी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने कई चौंकाने वाले  खुलासे किए हैं। महिला को पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके घर से ही मृतक का धड़ जमीन खोदकर बरामद किया गया था। जबकि शरीर के बांकी के अंगों का कोई पता नहीं चल सका था, साथ ही इस सनसनीखेज क्राइम को अंजाम देने वाले दो आरोपी भी फरार थे। लेकिन पुलिस ने अब इनको भी पकड़ लिया है। पढ़िए महिला और उसके दो प्रेमियों ने जो कहानी बयां की है वह दिल दहला देने वाली है...

Asianet News Hindi | Published : Mar 03 2022, 11:56 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

दरअसल, इस खौफनाक वारादात को सुनीता नाम की महिला 5 फरवरी को अंजाम दिया गया था। जिसने अपने पति और ट्रक चालक कृष्णा उर्फ बबलू की गला दबाकर हत्य करवा दी थी। जांच में सामने आया है कि इस काम में महिला के बेटे ने भी साथ दिया था।  हत्या के बाद महिला ने दो कसाइयों को बुलाया, जिनके नाम रिजवान और भय्यू हैं, यह दोनों युवक महिला के प्रेमी भी बताए जा रहे हैं। जिनके साथ मिलकर उसने पति के शव के 7 टुकड़े कराए थे। टुकड़े करने के बाद आरोपियों ने धड़ को घर के पास दफनाया और हाथ-पैर जंगल में फेंक दिए थे।

26
Asianet Image

बता दें कि इंदौर पुलिस ने अब इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले चारों आरपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला सुनिता उर्फ सोनू ने बताया की उसको पति के मारने का कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि उसके मारने के अलावा उसके पास और कोई चारा नहीं था। साथ ही उसने यह भी कबूल किया है कि कसाई रिजवान कुरैशी और भय्यू कुरैशी से अवैध संबंध थे। जिनको उसे पति की लाश काटने के लिए बुलाया था। 

36
Asianet Image

वहीं आरोपी महिला के पकड़े जाने के तीन बाद गिरफ्तार हुए आरोपी कसाई रिजवान कुरैशी और भय्यू कुरैशी ने बताया कि उन्होंने सुनीता के कहने पर ही उसके पति के अंग काटे थे। धड़ तो हमने उसके घर में ही 6 फीट का गड्डा खोदकर गाड़ दिया था, जबकि  शरीर के दूसरे अंग देव गुराड़िया के नजदीक जंगल में फेंक दिए। दोनों ने बताया कि लाश को काटने के बाद वे देवास भाग गए थे।
 

46
Asianet Image

मामले की जांच कर रहे TI राजेन्द्र सोनी ने बताया कि आरोपियों के बताने के बाद पुलिस की एक टीम शरीर के दूसरे अंग बरामद करने के लिए देव गुराड़िया के जंगल में पहुंची। जहां से सर्चिंग में पुलिस को खून से सनी प्लास्टिक की थैली तो मिली है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 फरवरी को उस वक्त खुलासा हुआ जब रोपी महिला के 19 साल के बेटे ने नशे में अपने दोस्तों के सामने मां की करतूतों को उगल दिया। उसने दारू पार्टी के दौरान अपने दोस्तों को बताया कि मेरी मम्मी ने पापा की हत्या कर बाथरूम में गाड़ दिया है। इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुवार को सुनीता नाम कि महिला को हिरासत में ले लिया।

56
Asianet Image

बता दें कि आरोपी सुनीता ने 5 फरवरी को घर में दाल-बाटी बनाईं, इसके बाद दाल में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने दोनों प्रेमी और कसाइयों को बुला लिया। पहले चारों मिलकर मृतक के टुकड़े किए, इसके बाद उसका धड़ 6 फीट खुदाई करके घर में गाड़ दिया। फिर  हाथ-पैर और सिर काटकर बोरों में भर दिए। जिन्हें जंगल में फेंक दिया गया। महिला न बताया कि उसका पति मृतक बबलू नशे में आए दिन सुनीता के साथ मारपीट करता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी। 

66
Asianet Image

पुलिस ने बताया की पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनीता कुछ दिन पहले ही उमरीखेड़ा कांकड में रहने आई थी। इससे पहले वह गणेशधाम कॉलोनी में रहती थी। जब उसके घर पर खुदाई का काम भी चल रहा था तो पड़ोसियों ने पूछा क्या हो रहा तो उसने कहा कि बाथरूम बनवा रहे हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories