MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • मोस्ट वांटेड दुल्हन: शादी करती-बच्चे पैदा करती, फिर पति जाते थाने, कई राज्यों की पुलिस कर रही उसे तलाश

मोस्ट वांटेड दुल्हन: शादी करती-बच्चे पैदा करती, फिर पति जाते थाने, कई राज्यों की पुलिस कर रही उसे तलाश

इंदौर (मध्य प्रदेश). लुटेरी दुल्हनों की खबरें आए दिन मीडिया में आती रहती हैं, जहां वह पैसे की चाहत में शादी करके एक-दो दिन बाद फरार हो जाती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों की पुलिस एक ऐसी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है, जो विवाह ही नहीं बल्कि बच्चे पैदा करने के बाद भाग जाती है। वह अपना असली रंग जब तक नहीं दिखाती थी तब तक उसके ससुराल वाले उसपर अटूट विश्वास नहीं करने लगते। जिस दिन वह उसपर भरोसा करने लगते तो वह अपने इरादों को पूरा कर फुर्र हो जाती। आइए जानते हैं ऐसी मोस्ट वॉन्टेड दुल्हन की काहनी...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 13 2021, 03:04 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image


पुलिस  को जिस लुटेरी दुल्हन की तलाश है, उसका नाम लक्षमी है। जिसने एक नहीं बल्कि चार से पांच शादियां अलग-अलग राज्यों में की है। कुछ पति से तो उसने बच्चे भी पैदा कर दिए। बताया जाता है कि उसने अपने कई नाम से फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र तक बनवा रखे हैं। यह युवती एक गैंग के साथ मिलकर इस तरह की वारदात को अंजाम देती है।

25
Asianet Image


बता दें कि हाल ही में  राजस्थान के रहने वाले उमेद सिंह नाम के युवक ने लक्षमी बाई लुटेरी दुल्हन के नाम पर शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि इस युवती से  उन्होंने 7 अप्रैल 2016 को एक मंदिर में शादी की थी। वह इतनी सादगी से रहती कि मेरे परिवार वालों का उसने दिल जीत लिया। इतना ही नहीं हम दोनों का एक तीन साल और एक डेढ़ साल की बेटी भी है। लेकिन वह ऐसा करेगी यह कभी किसी ने नहीं सोचा था।

35
Asianet Image


पीड़ित ने बताया कि जिस वक्त लक्षमी दूसरी संतान को जन्म देने वावी थी उस दौरान पत्नी की मौसी कमलाबाई और मौसा राजू ने उसे डिलीवरी के लिए अहमदाबाद लेकर गए। मैंने इसका विरोध नहीं किया और परिवार के पास भेज दिया। लेकिन कुछ समय बाद उसने मुझे वहां बुलाया और पैसे की डिमांड करने लगी। उसने अपने सास-ससुर के खाते में 6 लाख जमा करवा लिए। फिर वह कुछ दिन बाद मौसा-मौसी आए और मेरी दोनों बेटियां मुझे देकर चले गए। कहने लगे कि अब लक्षमी नहीं आएगी। मैं जब उस लेने के लिए पहुंचा तो पता चला कि उसने इंदौर में किसी दूसरे से शादी कर ली है और वहीं पर है।
 

45
Asianet Image

युवक ने बताया कि जब मैंने उसके बारे में पूरा पता किया तो पता चला कि लक्षमी ने  मुंबई में भी ठीक इसी तरह से एक आदमी से शादी की है। जिसे वह अपने बच्चे देकर मेरे पास आई थी। वह वहां से भी वो ऐसे ही धोखाधड़ी कर भाग गई थी। इंदौर के पलासिया महिला थाने में शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और लुटेरी दुल्हन के मौसा और मौसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक लक्षमी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल भी ऑफ आ रहा है।

55
Asianet Image


महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी रश्मि पाटीदार ने बताया कि अलग-अलग राज्यों में शादी कर लूट कर भागने वाली महिलार लक्ष्मी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदौर पुलिस की कई टीम अलग अलग स्थानों पर दबिश देने में जुटी हैं। उसने एक नहीं कई परिवारों को धोखे में रखकर उनको चूना लगाया है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories