MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • नितिन गडकरी ने किया महाकाल का अभिषेक, फिर दीं कई सौगातें. कहा-5 साल में MP की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी

नितिन गडकरी ने किया महाकाल का अभिषेक, फिर दीं कई सौगातें. कहा-5 साल में MP की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी

उज्जैन (मध्य प्रदेश). बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में गुरवार के लिए बहुत ही खास रहा क्योंकि यहां पर राजनेताओं का जमवाड़ा लगा हुआ है। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले प्राचीन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। फिर अभिषेक किया और बाबा की आरती उतार आशीवाद लिया। इसके बाद गडकरी ने महाकाल की नगरी में एक के बाद एक घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24 2022, 05:48 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दरअसल, नितिन गडकरी सुबह ही उज्जैन पहुंच चुके थे। जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन करने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और एमपी के तमाम मंत्री मौजदू थे। इस बीच गडकरी ने मध्यप्रदेश को 11 सड़कों की सौगात दी और उज्जैन में 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास किया।  गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 साल में मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

25
Asianet Image

बाबा महाकाल की नगरी में सौगातें देते हुए गडकरी ने कहा-महाकाल की नगरी उज्जैन में एयर टैक्सी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर तक श्रद्धालु एयर टैक्सी के जरिए मंदिर जा सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा चंबल नदी में फ्लाइंग बोट भी चालाई जाएगी। गडकरी ने कहा-मप्र में 25 हजार करोड़ की लागत से हम तीन ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे बना रहे हैं, जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे में मप्र में करीब 12 हजार करोड़ की लागत से 245 किमी मार्ग बना रहे हैं, इसका 70% काम हो चुका है। ये इसी साल शुरू होगा।

35
Asianet Image

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहन ने महाकाल की नगरी में कहा-परम सौभाग्य से उज्जैन में महाकाल भगवान के दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा अब महाकाल मंदिर के परिसर का विस्तार हो रहा है। साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से महाकाल मंदिर का विस्तार कर उसको अद्भुत स्वरूप दिया जाएगा।
 

45
Asianet Image

सीएम शिवराज ने कहा-बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इस बार की महाशिवरात्रि सबसे अलग होगी। क्योंकि इस बार  उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। मैं खुद 11 दीप जलाऊंगा। सीएम ने कहा-उज्जैन वालों ने संकल्प भर दिए हैं। मैंने भी दीप जलाने के लिए संकल्प भर दिया है। मैं भी आऊंगा।

55
Asianet Image

नितिन गडकरी और सीएम शिवराज के साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने भी महाकाल मंदिर में पूजा की। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान वीके सिंह ने कहा- साल 2014 में मध्यप्रदेश में 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढ़कर 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
नितिन गडकरी
 
Recommended Stories
Top Stories