MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • दुल्हन के घर एक साथ बारात लेकर पहुंचे 6 दूल्हे, फिर जो नजारा देखने को मिला वो हैरान करने वाला था

दुल्हन के घर एक साथ बारात लेकर पहुंचे 6 दूल्हे, फिर जो नजारा देखने को मिला वो हैरान करने वाला था


भोपाल (मध्य प्रदेश). शादियों का सीजन शुरू हो गया, रोज हजारों बारात लग रही हैं। लेकिन राजधानी भोपाल में एक शादी के दौरान अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसे शायद ही किसी ने कभी सुना और देखा होगा। यहां एक दुल्हन को लेने के लिए 6 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे हुए थे। लेकिन वहां दुल्हन एक को भी नहीं मिली। ऐसे में सभी दूल्हे थाने पहुंच गए और पुलिस से मदद मांगने लगे। पढ़िए हैरान कर देने वाली यह खबर...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 28 2021, 08:44 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image


दरअसल, यह अनोखा मामला राजधानी भोपाल कोलार इलाके में में शुक्रवार को सामने आया। जहां एक जन कल्याण समिति के दफ्तर में  बारी- बारी एक ही दिन 6 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे हुए थे। लेकिन वहां पर ना तो दुल्हन मिली और ना ही उसके घरवाले, बल्कि मंडप की जगह पर ताला लटका मिला। हरदा के रहने वाले एक दू्ल्हे ने पड़ोस में जानकारी और पूछा तो पता चला कि यहां कोई संस्था नहीं है। अब तक वह समझ चुके थे कि उनके साथ ठगी हुई है। सभी ने संस्था के खिलाफ पुलिस ने 
धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

24
Asianet Image


सभी दूल्हों ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले जन कल्याण समिति के लोगों ने उनसे एक लड़की से मिलवाकर उनसे शादी कराने के लिए 20-20 हजार रुपये लिए थे। सभी दूल्हों के परिवार वालों को बारी-बारी अपने ऑफिस बुलाया और शुभ मुहूर्त की बात कहते हुए  शादी की तारीख  25 मार्च की तय कर दी थी। लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो ताला लटका मिला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
 

34
Asianet Image


पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि यह लोग धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दुल्हन बनाकर पैसा कमाते हैं। जब दूल्हों ने इनके नंबर दिए तो वह भी फर्जी निकले। आरोपियों के बताए पते पर छापेमारी की गई तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक महिला और दो पुरुष हैं। यह लोग ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे जिनकी शादियां नहीं हो रही हैं। खासकर वह गांव  में जाकर उनके परिवारों से संपर्क करते थे। इसके अलावा वह परिचय सम्मेलन की लिस्ट से डाटा चुराकर वहां से फोन नंबर निकालकर कॉल करते थे।

44
Asianet Image


गिरोह का खुलासा हुआ तो पता चला कि यह लोग 200 से 500 रुपए देकर एक लड़कियों को अपने ऑफिस लाते थे। इसके बाद लड़कों को कॉल कर बुलाते और उनको लड़की से मुलाकात कराते। जिस लड़की को बुलाते उसे पूरी योजना बता देते थे। जिसके बाद जब लड़की पसंद आ जाती थी तो उनसे रजिस्ट्रेशन ते नाम पक 20 हजार वसूलते थे।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories