- Home
- States
- Madhya Pradesh
- लेडी अफसर को सलाम: छाती पर डेढ़ साल की बेटी और हाथ में गन, जब CM ने इस DSP को देखा तो पास जाकर की तारीफ
लेडी अफसर को सलाम: छाती पर डेढ़ साल की बेटी और हाथ में गन, जब CM ने इस DSP को देखा तो पास जाकर की तारीफ
अलीराजपुर : आपने खाकी का सख्त अंदाज तो कई बार देखा होगा, लेकिन अब उसी खाकी में छिपी एक मां के ममत्व को देखिए। खबर मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के अलीराजपुर (alirajpur) जिले की है। जहां मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे पर धार DSP मोनिका सिंह (Monika Singh)दो दिनों से स्पेशल ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। उनके साथ उनकी डेढ़ साल की बेटी मायरा भी थी। जिसे DSP मोनिका सिंह ने बेबी कैरियर बैग में लटका रखा था। CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) जब हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे, तब उनकी नजर मोनिका पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। मायसा को दुलारा और मोनिका के इस काम की सराहना की। इस दौरान सामने आईं तस्वीरें देखिए..
- FB
- TW
- Linkdin
)
मामा ने भांजी को दुलारा
सोमवार को जोबट विधानसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। धार से भी पुलिस बल ड्यूटी पर जोबट पहुंचा था। टीम में धार की महिला DSP मोनिका सिंह भी शामिल थीं। उनकी ड्यूटी हेलीपैड पर थी। सीएम ने रात में जोबट में ही रुके। मंगलवार सुबह वे झोलराड़ा गांव में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पर ड्यूटी पर तैनात DSP पर उनकी नजर गई।
DSP मोनिका सिंह की तारीफ
DSP मोनिका सिंह अपनी डेढ़ साल की बच्ची को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। यह देख मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने पास बुलाया। बच्ची को गोद में लेने की कोशिश की, तभी, वहां मौजूद कर्मचारी ने बेल्ट हटाया तो बच्ची रोने लगी। इस पर CM ने बच्ची को गोद में नहीं लिया, लेकिन सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। साथ ही ड्यूटी के साथ मां का फर्ज निभाने पर DSP की तारीफ की।
अफसरों ने बढ़ाया हौसला
मोनिका सिंह ने बताया कि धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने उन्हें हौसला दिलाया। मैं उनकी आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे पूरा सपोर्ट किया। यहां आलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी मुझे विशेष रूप से सपोर्ट किया। इस तरह से पूरा वातावरण मेरे लिए सपोर्टिव रहा। इसीलिए मैं निरंतर ड्यूटी कर पाई और अपनी बच्ची को भी संभाल पाई। दोनों कर्तव्य पूरे करना मेरी जिम्मेदारी है।
दिल्ली में रहते हैं पति
मोनिका के पति इशान सिन्हा प्राइवेट कंपनी के माध्यम से साइबर एडवाइजरी के एक्सपर्ट हैं। उनकी शादी 2016 में हुई थी। उनकी दो बहनें हैं। एक नायब तहसीलदार और दूसरी बहन रेडियोलॉजिस्ट है। पिता धार में ही SDM के पद से रिटायर हुए हैं। 18 महीने की उनकी बेटी मायसा अपनी मां के बिना नहीं रह सकती। इसलिए उसे ड्यूटी पर लेकर आई।
2017 में की जॉइनिंग
उन्होंने बताया कि 2017 में DSP के पद पर जॉइन किया। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुई। इसके बाद धार जिले में धामनोद की SDOP रही। कुछ महीने बाद मुख्यालय DSP बनाया गया। वतर्मान में डीएसपी मुख्यालय के साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी हैं।