MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • महामारी में भगवान से कम नहीं ऐसे व्यापारी, किसान की मौत के बाद लौटा दिए गिरवी रखे 10 लाख के गहने

महामारी में भगवान से कम नहीं ऐसे व्यापारी, किसान की मौत के बाद लौटा दिए गिरवी रखे 10 लाख के गहने

आगर मालवा (मध्य प्रदेश). महामारी का यह दौर इतना भयानक है कि जिसने सबकुछ तबाह करके रख दिया है। लोगों की रोजी-रोटी छिन जाने से दुखी हैं। वह उधार यानि कर्ज लेकर अपना गुजारा करने को मजबूर हैं। लेकिन संकटकाल में कुछ ऐसी भी जिंदादिल इंसान हैं जिन्होंने दूसरों का दुख देखा तो वह उनकी मदद करने में जुट गए। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के एक व्यापारी ने मसीहा की तरह मुश्किल घड़ी में  ऐसी मिसाल पेश की है, जिनकी तारीफ करते आज कोई थक नहीं रहा है। लोग यही कह रहे हैं कि भाई व्यपारी तो बहुत से देखे पर इन जैसा नहीं देखा। व्यापारी एक किसान की मौत के बाद उसके गिरवी रखे 10 लाख रुपए के गहने लौटाने किसान के घर पहुंचा था। जबकि मृतक के घरवालों की इस बात का जरा सा भी पता भी नहीं था कि उनके गहने गिरवी भी रखे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 26 2021, 11:30 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दरअसल, संकट के वक्त ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ये शख्स अनिल जैन हैं। जो कि आगर मालवा में किराना की दुकान चलाते हैं। इसी साल फरवरी के महीने में बायरा गांव के रहने वाले किसान कालूसिंह ने अपने दादा की 18 तोले की सोने की माला व्यापारी के पास गिरवी रख कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए थी। ताकि वह परिवार का पालन पोषण कर सके। किसान ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई थी।

25
Asianet Image

कुछ दिन पहले किसान कालूसिंह की अचानक मौत हो गई। घर में ऐसा कोई कमाने वाला नहीं बचा था। इस बात की जानकारी जब व्यापारी अनिल जैन को पता चला तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने गिरवी रखे गहने को लौटाने का फैसला किया और मृतक के घर पहुंच गए।

35
Asianet Image

बता दें कि व्यापारी उस वक्त किसान के घर पहुंचे हुआ तब वहां पर किसान की आत्मा की शांति के लिए गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जैसे ही व्यापानी ने सोने के गहने परिवार को दिए तो वह हैरान थे। क्योंकि उनको इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। व्यापारी की ईमानदेरी देख पूरे गांव ने तारीफ की।
 

45
Asianet Image

व्यापारी ने बताया कि फरवरी के महीने में कालूसिंह ने इन गहनों को बैंक से निकालकर मेरे पास लेकर आया था। तब उन्होंने कहा था कि खेती में कुछ नहीं निकला और काम भी नहीं मिल रहा है, ऐसे में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। आप इनको गिरवी रख मुझे इसकी कीमत दे दीजिए। 

55
Asianet Image

व्यापारी अनिल जैन ने कहा कि कालूसिंह की आत्म को तो शांति मिल जाएगी। लेकिन मेरी आत्मा बैचेन थी, जब तक मैं उनकी यह अमानत नहीं लौटा तो शायद मुझे शांति नहीं मिलती। पैसे का क्या वह तो आता जाता है, लेकिन उसके लोभ में मानवता नहीं भूलनी चाहिए। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories