- Home
- States
- Madhya Pradesh
- ऐसा क्या था इस बंदर में जिसकी मौत पर रोया पूरा गांव, DJ पर राम धुन के साथ निकली अंतिम यात्रा...
ऐसा क्या था इस बंदर में जिसकी मौत पर रोया पूरा गांव, DJ पर राम धुन के साथ निकली अंतिम यात्रा...
राजगढ़ (मध्य प्रदेश). कभी-कभी इंसान और जानवरों के बीच प्रेम के ऐसे मूवमेंट ले सामने आते हैं, जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में देखने को मिला है। जहां एक बंदर की मौत से पूरा गांव सदमे में है। जिसकी सांसे थमने से गांव के हर सदस्य की आंखें नम हो गईं। इतना ही नहीं जब उसकी अंतिम यात्रा में राम-राम सत्य है बोले जा रहे थे।
| Published : Dec 17 2020, 11:06 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, इंसानियत को सलाम करने वाला यह मामला राजगढ़ जिले के राजपुरा गांव का है। जहां एक बंदर की अचानक मौत हो गई। जैसे ही गांव वालों की यह पता चला तो पूरा गांव रोने लगा। हर घर में मातम पसर गया। यह भावुक सीन देख ऐसा लग रहा था जैसे उनका कोई अपना इस दुनिया को अलविदा कह गया हो।
पूरे गांव के लोगों ने बंदर की अंतिम क्रिया इंसानों की तरह की। एक घर के सदस्य की तरह उसकी अंतिम विदाई की। बंदर की हिंदू रीति रिवाज के माध्यम से शव यात्रा निकाली गई। इतना ही नहीं अंतिम यात्रा में डीजे के साथ रामधुन बजाई।
गांव के हर घर से एक सदस्य इस शव यात्रा में शामिल था। जहां वह 'रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान' जैसे गीत गा रहे थे। वहीं लोग बंदर की अर्थी पर फूल बरसा रहे थे।
बता दें कि राजपुरा गांव की ऐसी पहली कोई अंतिम यात्रा थी जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे शामिल थे। आखिर में शव यात्रा गांव के मंदिर पर ले जाई गई। जहां यह बदंर रहता था, विधि-विधान से वहां उसकी पूजा की गई, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बंदर का इस गांव हर परिवार से गहरा लगाव था। वह जिस घर में जाता था लोग उसे मेहमानों की तरह भोजन कराते थे। वह किसी का नुकसान नहीं करता था, बच्चों को भी उससे कोई डर नहीं लगता था। इसलिए ग्रामीणों को उससे आत्मीय जुड़वा हो गया।