MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: 15 फीट नीचे नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 3 लोगों की मौत और 28 घायल

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: 15 फीट नीचे नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 3 लोगों की मौत और 28 घायल

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), नए साल के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आई है। जहां रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देखिए हादसे की तस्वीरें..आखिर कैसे नदी में जा गिरी बस?

Asianet News Hindi | Updated : Jan 02 2022, 12:45 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दरअसल, यह भीषण हादसा रविवार सुबह 5.45 बजे अलीराजपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गुजरात सीमा से सटे चांदपुर कस्बे में हुआ। जहां तेज रफ्तार में जा रही बस पुलिया की रेलिंग तोड़ यहां से बहने वाली लखोदरा नदी में जा गिरी। तीन यात्रियों की जान चली गई, वहीं  28 लोग घायल हैं। इनमें 7 बच्चे शामिल हैं।  

25
Asianet Image

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह पहुंचे और नदी में गिरे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसपी ने बताया कि यह बस बस गुजरात के भुज से बड़वानी जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि  ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और नदी में गिर गई। एसपी ने बताया कि ड्राइवर मौके से फरार है, जल्द ही उसे  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

35
Asianet Image

वहीं मामले की जानकारी लगते ही अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्पराज भी पहुंचे। उन्होंने  सीएमएचओ, सिविल सर्जन और अन्य डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि घायलों का अच्छे से इलाज किया जाए। वहीं बताया कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच कर रहे हैं। बस मालिक और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

45
Asianet Image

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है। मरने वालों में कैलाश, उनकी पत्नी मीराबाई और एक साल का बच्चा शामिल हैं। वहीं बस में 3 यात्री धार के, 3 यात्री गुजरात के और 19 यात्री अलीराजपुर जिले के शामिल थे।चांदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

55
Asianet Image

हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गहरा दुख जताया है। साथ उन्होंने कहा-छोटा उदयपुर से अलीराजपुर जा रही बस के प्रातः चाँदपुर के मेलखोदरा नदी में गिरने से हुए हादसे में नागरिकों के असमय निधन व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोकाकुल परिवारों को संबल और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories