MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • नहीं देखी होगी ऐसी शादी: खाकी वर्दी पहने लेडी SI बनी पंडित, मंत्र पढ़ दूल्हा दुल्हन के कराए 7 फेरे

नहीं देखी होगी ऐसी शादी: खाकी वर्दी पहने लेडी SI बनी पंडित, मंत्र पढ़ दूल्हा दुल्हन के कराए 7 फेरे


नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश). लॉकडाउन में पुलिस एक योद्धा की तरह मैदान में है, कोई दिन की तो कोई रात की ड्यूटी कर रहा है।  कोरोना के खिलाफ जारी जंग में पुलिस सख्‍ती भरी ड्यूटी के साथ मानवता का फर्ज भी निभा रही है। हम आपको आज ऐसी ही एक महिला एसआई के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाकी वर्दी पहने हुए पंडित बन गई। जिसने बकायदा शादी के मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन के साथ फेरे करवाए।
 

Asianet News Hindi | Updated : May 03 2020, 04:41 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

दरअसल, यह अनोखी शादी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के झोंतेश्वर  गांव में हुई। जब दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों को लॉकडाउन में कोई पंडित शादी कराने को नहीं मिला तो झोटेश्वर पुलिस चौकी में तैनात महिला एसआई अंजली अग्निहोत्री ने गूगल की मदद से मंत्र पढ़कर यह  शादी कराई।
 

27
Asianet Image


बता दें कि नरसिंहपुर जिले के श्रीनगर के रहने वाले लक्ष्मण चौधरी की शादी नरसिंहपुर के इटवारा बाजार की रहने वाली रितु चौधरी के साथ तय हुई थी। प्रशासन की अनुमति लेने के बाद झोतेश्वर पार्वती मंदिर में इस शादी समारोह रखा गया था। 

37
Asianet Image

इस शादी में दोनों परिवार के 8 लोग पहुंचे हुए थे, लेकिन विवाह कराने और मंत्र पढ़ने के लिए वहां कोई पंडित नहीं पहुचा था। जिसके चलते शादी की रस्में शुरू नहीं हो पा रही थीं। इसी वक्त ड्यूटी पर तैनात एसआई अंजली भ्रमण पर निकली तो वह मंदिर पहुंची। जहां उनको दुल्हा-दुल्हन दिखे, दोनों के परिजनों ने जब पंडित वाली समस्या बताई और उनसे मदद करने को कहा। 

47
Asianet Image

एसआई ने हवन वेदी की जगह एक घी का दीपक जलाकर दूल्हा-दुल्हन से साथ फेरे लगवा। इतना ही नहीं दोनों को सात वचनों के साथ-साथ पति-पत्नी के कानूनी जानकारी भी दी।

57
Asianet Image

इतना ही नहीं दोनों परवार वाले शादी में लगने वाली बहुत सी सामग्री नहीं ला पाया था। जिसको एसआई ने अपने सिपाहियों से बाजार से बुलाकर सामान जुटाया। फिर अपने मोबाइल पर गूगल की मदद से विवाह की सारी विधि देखकर और मंत्र पढ़कर इस शादी को संपन्न कराया। 

67
Asianet Image

थाना प्रभारी अंजली अग्निहोत्री ने बताया- मैं गश्त पर निकली थी तभी मंदिर में दूल्हा और दल्हन के अलावा उनके साथ 8 सदस्य घरवाले मौजूद थे। उनके पास प्रशासन की अनुमित भी थी। लेकिन , मौके पर कोई पंडित नहीं था। उन्होंने मुझसे कहा आप खुद एक पंडित हैं तो क्यों ना आप ही मंत्र पढ़कर यह शादी कर दें। ऐसे में मैं उनकी बात नहीं टाल सकी और इस विवाह को कर दिया।
 

77
Asianet Image


शादी में दोनों पक्ष सोशल डिस्टेंस बनाए रहे, साथ ही मास्क भी लगाया और 10 मिनट बाद हाथ सैनिटाइज करते रहे।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories