MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • फुटपाथ पर रहकर पढ़ाई करके 10th में 68% मार्क्स लाने वाली लड़की को गिफ्ट में मिला फ्लैट

फुटपाथ पर रहकर पढ़ाई करके 10th में 68% मार्क्स लाने वाली लड़की को गिफ्ट में मिला फ्लैट

इंदौर, मध्य प्रदेश. सफलता कड़ा संघर्ष मांगती है। लेकिन कुछ संघर्ष ऐसे होते हैं, जिन्हें मदद से दूर किया जा सकता है। ऐसे ही एक संघर्ष का सामना कर रहा था भारती खांडेकर और उसका परिवार। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं एग्जाम में 68 प्रतिशत अंक लाने वालीं भारती इंदौर के शिवाजी मार्केट के फुटपाथ पर रहती थीं। जब इनकी कहानी मीडिया में छाई, तो नगर निगम इंदौर ने इन्हें एक फ्लैट मुहैया करा दिया है। अपना घर होने की खुशी में यह परिवार फूला नहीं समा रहा। भारती अहिल्याश्रम स्कूल में पढ़ती हैं। भारती के पिता दशरथ मजदूरी करते हैं। मां एक स्कूल में साफ-सफाई काम करती हैं। मां-बाप के काम पर निकल जाने के बाद भारती अपने दोनों छोटे भाइयों को संभालती हैं। साथ ही पढ़ाई पर फोकस करती हैं। भारती बताती हैं कि उसका परिवार एक झोपड़ी में रहता था, लेकिन उसे नगर निगम ने तोड़ दिया था। फुटपाथ पर भी रहना आसान नहीं है। कभी पुलिसवाले, तो कभी नगर निगमवाले हटाने को आ जाते थे। आगे पढ़िए भारती की कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Jul 09 2020, 06:06 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

भारती को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 बीएचके फ्लैट दिया गया है। इस योजना से जुड़े प्रशांत दीघे ने बताया कि भारती की खबर पढ़कर इंदौर नगर निगम कमिश्नर ने मामले पर संज्ञान लिया था।  

26
Asianet Image

नगर निगम भारती की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था भी कर रहा है। उसे किताबों के अलावा टेबल-कुर्सी, कपड़े आदि भी दिए गए हैं।

36
Asianet Image

फ्लैट मिलने पर भारती खुशी जताते हुए इसके लिए अपने माता-पिता और शिक्षकों को धन्यवाद देती हैं। भारती आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

46
Asianet Image

घर मिलने पर भारती के पिता दशरथ खुशी जताते हुए कहते हैं कि जब वे काम पर निकल जाते थे, तब बच्चों की फिक्र होती थी। अब बच्चे अच्छे से पढ़-लिख सकेंगे।

56
Asianet Image

भारती बताती हैं कि उनके मां-बाप दोनों निरक्षर हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे और मेरे भाइयों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

66
Asianet Image

भारती की मां 2000 रुपए महीने कमाती हैं। भारती के अलावा दो बेटे हैं। वे कहती हैं कि मेरी कमाई तो बच्चों की पढ़ाई पर ही खर्च हो जाती है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories