- Home
- States
- Madhya Pradesh
- सिंधिया को केन्द्रीय मंत्री के रूप में देख महिला की आंखों से निकले आंसू, भावुक 'महाराज' ने भी लगाया गले
सिंधिया को केन्द्रीय मंत्री के रूप में देख महिला की आंखों से निकले आंसू, भावुक 'महाराज' ने भी लगाया गले
भोपाल. मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तिन करने के 15 महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री इमरती देवी इस पल को देखकर भावुक हो गई। सिंधिया के मंत्री बनने के बाद इमरती देवी उन्हें शुभकामना और बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंची थीं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

सिंधिया ने लगाया गले
सिंधिया को मंत्री बनते देख इमरती देवी खुश थीं लेकिन इस दौरान उनकी आंखों से आंसू आ गए। यह देखकर सिंधिया भी खुद को नहीं रोक पाए और भावुक होकर इमरती देवी को गले लगा लिया। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में कई मुद्दों पर बात हुई।
मैं बहुत खुश हूं
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा केंद्रीय मंत्री बनने पर वह महाराज साहब को बधाई देने गई थीं। उनके केंद्रीय मंत्री बनने से मैं बहुत खुश हूं। वह इसके हकदार भी थे। उन्होंने कहा कि महाराज शुक्रवार तक ग्वालियर आ सकते हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री बने हैं सिंधिया
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर चंबल अंचल में ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में कद बढ़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली और उनको नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है।
सिंधिया के लिए छोड़ी थी कांग्रेस
इमरती देवी उन नेताओं में शामिल है जिन्होंने सिंधिया के समर्थन में मार्च 2019 में कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थी। हालांकि उपचुनाव में इमरती देवी की हार हुई थी।
खुद को नहीं रोक पाए थे सिंधिया
गुरुवार को इमरती देवी मंत्रालय स्थित सिंधिया के दफ्तर पहुंचीं और उनसे मुलाकात कर केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई दी। सिंधिया से मिलने पहुंची इमरती भावुक हो गई। इमरती की आंखों से आंसू देख सिंधिया भी खुद को रोक नहीं पाई और भावुक हो उन्हें गले लगा लिया।